फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pastor Bajinder Singh journey that started with 50 followers reached 1 million supporters

Pastor Bajinder Singh: 50 अनुयायी से शुरू हुआ सफर 10 लाख समर्थकों तक कैसे पहुंचा? करता था चमत्कार

Thu, 03 Apr 2025 10:04 AM IST
अंकेश ठाकुर सुरिंदर पाल, जालंधर
सुरिंदर पाल, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 03 Apr 2025 10:04 AM IST
सार

Pastor Bajinder Singh: अपने चमत्कार से लोगों को ठीक करने का दावा करने वाला पादरी बजिंदर सिंह अब सलाखों के पीछे है। पास्टर बजिंदर सिंह के 10 लाख से ज्यादा समर्थक हैं। वर्ष 2016 में पादरी ने चंडीगढ़ और जालंधर में अपनी चर्च शुरू की थी, तब उसके कुल 50 अनुयायी थे।

विज्ञापन
Pastor Bajinder Singh journey that started with 50 followers reached 1 million supporters
पास्टर बजिंदर सिंह - फोटो : फाइल

विस्तार

महिला से दुष्कर्म के दोषी पादरी बजिंदर सिंह ने 2016 में चंडीगढ़ और जालंधर के ताजपुर में चर्च शुरू की थी। उस समय केवल 50 अनुयायी थे लेकिन महज 9 साल में चर्च ने नंबर वन होने का दावा किया। हाल में क्रिसमस में 10 लाख लोग ताजपुर चर्च में पहुंचे थे। उल्लेखनीय है कि दुष्कर्म के मामले में मोहाली की जिला अदालत ने पादरी बजिंदर सिंह को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ में बजिंदर सिंह के चर्च ग्लोरी ऑफ विजडम मिनिस्ट्री की पहली बैठक 2016 में हुई थी। इसमें केवल 100 लोग थे। बजिंदर सिंह अभिषेक तेल व पानी से मरीजों का उपचार करने का दावा करता था। उसका कहना था कि तेल बुरी आत्माओं व शक्तियों को शरीर से निकाल देता है। बजिंदर सिंह की मैरिज एनवर्सरी पर आयोजित प्रार्थना सभा में भारी संख्या में लोग पहुंचे। इस दौरान प्रचार किया गया कि जो इस प्रार्थना सभा में शरीक होगा, उसे बड़ी शांति मिलेगी और एक नया अभिषेक पाएंगे। अगर आप किसी बीमारी, समस्या या आर्थिक तंगी में हैं तो मैं आपके लिए प्रार्थना करूंगा। इसके बाद जीवन में नए नए चमत्कार देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब में आज चक्का जाम: पनबस और पीआरटीसी की 2500 बसों के थम जाएंगे पहिए... यात्रियों की बढ़ी टेंशन
विज्ञापन
विज्ञापन


अंधी लड़की की दृष्टि बहाल करने का दावा
मूक बधिक, एड्स व व्हीलचेयर पर आने वालों के ठीक होने के वीडियो वायरल होते रहे लेकिन एक कार्यक्रम में अपने भविष्यसूचक उपचार के प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने जन्म से अंधी एक छोटी लड़की के लिए प्रार्थना की, और दावा किया कि वह उसकी दृष्टि बहाल कर सकता है। पास्टर बजिंदर ने घोषणा की कि प्रभु ने बच्ची को आशीर्वाद दिया है, उसे दृष्टि प्रदान की है, भीड़ में खुशी की लहर दौड़ गई। लड़की के माता-पिता ने आंसू बहाते हुए अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। बजिंदर को अपने भविष्य का पता नहीं चला कि आगे उसको जेल में जाना पड़ेगा। 

पंजाब में छह बड़ी मिनिस्ट्री
पंजाब में छह बड़ी मिनिस्ट्री हैं जो आजाद चर्च चलाते हैं, जिसमें जालंधर में अंकुर नरूला, खोजोवाल में रंजीत सिंह, रोपड़ व अमृतसर की प्रमुख हैं। बहरहाल बजिंदर सिंह की सुरक्षा वापस ले ली गई है। चर्च रविवार सुबह 9 बजे खुलती थी और शाम तक भीड़ रहती थी हालांकि सभा 12 बजे खत्म हो जाती थी। सरकारी गाड़ी कोई नहीं मिली थी निजी गाड़ियां थी और स्थानीय पुलिस लाइन व पीएपी से सुरक्षा मिली थी जिनकी संख्या 15 थी जिसमें 9 पीएपी व छह स्थानीय पुलिस से थे सारी सुरक्षा वापस चली गई है।

यह भी पढ़ें: 27 करोड़ के इंजेक्शन से बचेगी मासूम की जान: नौ साल के इश्मीत को गंभीर बीमारी, क्या फौजी पिता को मुंबई से मिलेगी मदद?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed