फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Amritsar News ›   Nine year old child from Amritsar waiting for injection worth Rs 27 crore family asking for help

27 करोड़ के इंजेक्शन से बचेगी जान: नौ साल के इश्मीत को गंभीर बीमारी, क्या फौजी पिता को मुंबई से मिलेगी मदद?

Wed, 02 Apr 2025 10:17 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Wed, 02 Apr 2025 10:17 PM IST
सार

27 करोड़ का इंजेक्शन ही मासूम को जिंदगी दे सकता है। अमृतसर के नौ साल के इश्मीत को गंभीर बीमारी है। परिवार के पास इतनी बड़ी रकम नहीं है। बच्चे का पिता सेना में हैं और परिवार दूसरों से मदद की आस लगाए बैठा है। 

विज्ञापन
Nine year old child from Amritsar waiting for injection worth Rs 27 crore family asking for help
माता पिता के साथ नौ साल का इश्मीत। - फोटो : संवाद

विस्तार

हे भगवान! गरीबी दे पर बीमारी नहीं... पंजाब के अमृसर के एक बच्चे को ऐसी बीमारी है, जिसके इलाज के लिए दूसरों से मदद मांगी जा रही है। नौ साल के मासूम को बचाने के लिए परिवार गुरु घर में अरदास भी कर रहा है। बच्चे का इलाज इतना महंगा है कि परिवार के पास इतनी ज्यादा रकम नहीं है। क्योंकि बच्चे को 27 करोड़ रुपये का इंजेक्शन लगेगा। इतनी बड़ी रकम के लिए परिवार को अब दूसरों से ही आस है। 
विज्ञापन


अमृतसर के जंडियाला गुरु में एक सैनिक परिवार का नौ वर्षीय बच्चा इश्मीत ड्यूशेन मस्कुलर डिस्ट्रॉफी (डीएमडी) नाम की एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित है। डॉक्टरों का कहना है कि उसे 27 करोड़ का इंजेक्शन लगना है। तभी उसका इलाज संभव है। इलाज के लिए परिवार के लोगों व दानी सज्जनों से मदद की गुहार लगाई है। अमृतसर स्थित श्री अकाल तख्त साहिब से अरदास कर परिवार बुधवार को मुंबई रवाना हुआ।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बुजुर्ग पर जुल्म ढहा रहे थे बेटा-बहू: खाने की जगह मिलती थी मार, ऑस्ट्रेलिया से बेटी ने किया ऐसा काम, सलाखों के पीछे पहुंचे भाई-भाभी, Video
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि मुंबई जाकर वे वहां फिल्मी हस्तियों से दान व बच्चे की जान बचाने के लिए गुहार लगाएंगे। अभी तक दानी सज्जनों से उन्हें दो करोड़ रुपये मिल चुके हैं, लेकिन अभी 25 करोड़ रुपये की और जरूरत है। श्री अकाल तख्त साहिब पर अरदास के बाद इश्मीत की मां प्रिया कौर और सैनिक पिता हरप्रीत सिंह मदद की आस लेकर मुंबई के लिए रवाना हो गए। 


इश्मीत की मां प्रिया कौर और पिता हरप्रीत सिंह ने बताया कि जब बच्चा पांच वर्ष का था, तो उनको डीएमडी बीमारी का पता चला। इस बीमारी का पता उनको आर्मी अस्तपाल में चल रहे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने बताया। उन्होंने कहा इस यह बीमारी करीब 10 लाख बच्चों में किसी एक को होती है। इसका इलाज काफी महंगा है। हम दानी सज्जनों से गुहार लगा रहे हैं कि बच्चे की जान बचाने के लिए उनकी मदद की जाए।

यह भी पढ़ें: चिट्टे की शौकीन महिला मुलाजिम: ड्रग्स के साथ महिला पुलिस कर्मी गिरफ्तार; नशा लेकर थार में घूम रही थी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed