{"_id":"616ea47e61c67248c678cee2","slug":"opium-given-by-mother-in-jail-in-winter-clothes-firozpur-news-pkl4304323114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद मां को सर्दी के कपड़ों में देकर गई अफीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद मां को सर्दी के कपड़ों में देकर गई अफीम
विज्ञापन
फिरोजपुर। जेल अधिकारियों ने महिला हवालाती के परिजनों की ओर से सर्दी सीजन के देकर गए कपड़ों में से अफीम बरामद की है। उक्त कपड़े महिला हवालाती की बेटी देकर गई थी। उधर, थाना सिटी पुलिस ने मंगलवार को जेल के असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट हरि सिंह की शिकायत पर आरोपी मां-बेटी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक किसी मामले में शिमला रानी उर्फ सीमा सेंट्रल जेल फिरोजपुर में बंद है। 16 अक्तूबर को सीमा की बेटी मनजीत कौर सर्दी के कपड़े देने फिरोजपुर जेल आई थी। जेल मुलाजिमों ने कोविड-19 के चलते उक्त कपड़े लेकर जेल में बने एक स्पेशल रूम में रख दिए थे। नियम के मुताबिक 48 घंटे कपड़े उस रूम में रखने के बाद बंदियों को दिए जाते हैं। 18 अक्तूबर को ड्यूटी पर असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट हरि सिंह तैनात थे। सुपरिंटेंडेंट ने हवालाती महिला सीमा को बुलाकर उसके सामने कपड़ों की तलाशी ली गई। इस दौरान कपड़ों में से 1.50 ग्राम अफीम बरामद हुई। ये कपड़े सीमा की बेटी देकर गई थी, इसीलिए जेल अधिकारियों ने मां-बेटी के खिलाफ शिकायत तैयार कर थाना सिटी में दी है।
मामले की तफ्तीश कर रहे थाना सिटी के एएसआई कुलदीप सिंह के मुताबिक जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट हरि सिंह की शिकायत पर शिमला रानी व उसकी बेटी मनजीत कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बेटी फरार है।