फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   One step towards cleanliness, cleanliness campaign organized

Jalandhar News: एक कदम स्वच्छता की ओर स्वच्छता अभियान आयोजित

Wed, 01 Oct 2025 07:38 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
One step towards cleanliness, cleanliness campaign organized
होशियारपुर। स्वच्छता ही सेवा है अभियान के तहत जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर के स्टाफ और मरीजों ने स्वच्छता अभियान चलाया। यह अभियान सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार और डिप्टी मेडिकल कमिश्नर डॉ. स्वाति के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जिला नशा मुक्ति पुनर्वास केंद्र होशियारपुर की मेडिकल अधिकारी डॉ. महिमा मनहास के नेतृत्व में पूरे स्टाफ के सहयोग से आयोजित किया गया।
विज्ञापन



इस अवसर पर डॉ. महिमा ने कहा कि यदि हम स्वच्छ रहने की भावना से अपने घर, कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखेंगे तभी हम देश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे पाएंगे। इसके साथ ही दो फायदे होंगे- पहला, स्वयं काम करने से हमारी शारीरिक कसरत हो जाती है। दूसरा, स्वच्छता की आदत से हम कई बीमारियों से बच सकते हैं। इस मौके पर मैनेजर निशा रानी, काउंसलर संदीप कुमारी, काउंसलर प्रशांत आदिया, काउंसलर रजविंदर कौर, स्टाफ नर्स हरदीप कौर, गुरसिमरन सिंह, प्रिंस गिल, वार्ड अटेंडेंट हरीश कुमारी, अलका, रजनी, रचना, राकेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed