फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   one man injured in Firozpur

राजस्थान पुलिस की गोली से एक व्यक्ति घायल

Sun, 14 Mar 2021 10:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
one man injured in Firozpur
हेरोइन तस्करी के मामले में फिरोजपुर पहुंची राजस्थान पुलिस की फायरिंग में एक व्यक्ति जख्मी हो गया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान पुलिस ने करीब सात किलो हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में उसे फिरोजपुर के अंग्रेज सिंह का नाम लिया है, जिसे राजस्थान पुलिस पकड़ने पहुंची। इस कार्रवाई संबंधी फिरोजपुर पुलिस को सूचना दी गई थी।
विज्ञापन

घटना छावनी स्थित बाबा शेरशाह वली चौंक के पास शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे घटी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजस्थान पुलिस ने एक तस्करों को करीब सात किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ दौरान फिरोजपुर के रहने वाले अंग्रेज सिंह का नाम लिया। राजस्थान पुलिस ने फिरोजपुर पुलिस से संपर्क साध कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी। थाना कैंट फिरोजपुर की पुलिस भी राजस्थान पुुलिस के साथ आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

पुलिस को पता चला कि अंग्रेज सिंह अपने साथी के साथ कार में सवार होकर जा रहा है। पुलिस ने कार का पीछा किया और बाबा शेरशाह वली चौंक के पास कार को रुकने का इशारा किया। जैसे ही आरोपी भागने लगे राजस्थान पुलिस ने गोली चला दी, गोली अंग्रेज सिंह के साथी जरनैल सिंह की कमर के निचले हिस्से में लगी। इससे वह जख्मी हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ, जख्मी जरनैल सिंह का कहना है कि अंग्रेज सिंह के साथ कार में सवार होकर रात को कहीं से आ रहा था। पुलिस को दे कर कार रोकी, उसी समय राजस्थान पुलिस ने गोली दाग दी। जरनैल ने कहा कि बाबा शेरशाह वली चौक पर राजस्थान पुलिस ने उसे गोली मारी है। राजस्थान पुलिस के साथ थाना कैंट एसएचओ के एसओ भी थे। जरनैल ने कहा कि उस पर कोई आरोप नहीं है, फिर भी पुलिस ने उसे गोली मारी है। थाना कैंट के प्रभारी कृपाल सिंह का कहना है कि अंग्रेज सिंह व जरनैल सिंह के बारे में तहकीकात की जा रही है। जरनैल ममदोट क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed