फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   old, man, hit, conflict, death

झगड़े के दौरान बुजुर्ग को धक्का मारा, मौत

Tue, 23 Jun 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट)
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटकपूरा (फरीदकोट) Updated Tue, 23 Jun 2015 10:01 PM IST
विज्ञापन
थाना सदर के गांव चहिल में मंगलवार सुबह झगड़े के दौरान धक्का मुक्की से एक
विज्ञापन
बुजुर्ग की मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने दो भाइयों समेत 5 लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।


पुलिस को दिए बयान में मृतक राम सिंह(60) के बेटे गुरसेवक सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब सवा सात बजे उसका भतीजा राजवीर सिंह अपनी बाइक से काम पर जाने के लिए घर से निकला था। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले गुरप्रीत सिंह,तेजवीर सिंह, अमरजीत सिंह, उसके भाई वीरां सिंह व राजवीर सिंह ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट करने लगे।



अचानक शोर सुनकर गुरसेवक व उसका पिता राम सिंह भी घर से बाहर निकले और राजवीर सिंह का बचाने की कोशिश करने लगे। इसी दौरान एक आरोपी गुरप्रीत सिंह ने राम सिंह को धक्का मार दिया जिसके चलते वह जमीन पर गिर कर  बेहोश हो गए। परिवार के सदस्यों ने उसे तुरन्त फरीदकोट के गुरू गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया और यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 304,341,149 के तहत केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed