फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   NRIs returning to Punjab from abroad making mark in politics NRI network new source of strength

विदेश से पंजाब लौटे चेहरे राजनीति में छाए: एनआरआई नेटवर्क बना पार्टियों की नई ताकत, मान रहे नई चुनावी पूंजी

Tue, 08 Sep 2026 10:08 AM IST
Nivedita सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: Nivedita Updated Tue, 08 Sep 2026 10:08 AM IST
सार

पंजाब की प्रमुख पार्टियां प्रवासी पृष्ठभूमि वाले चेहरों को महत्व दे रही हैं। दोआबा में इसका असर ज्यादा दिख रहा है जहां बड़ी संख्या में परिवारों के सदस्य विदेश में रहते हैं।

विज्ञापन
NRIs returning to Punjab from abroad making mark in politics NRI network new source of strength
पंजाब में विदेश से लाैटे चेहरे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

2027 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला केवल स्थानीय संगठन की ताकत से तय नहीं होगा। विदेशों में कारोबार नौकरी और सामाजिक नेटवर्क बनाने वाले पंजाबी चेहरे अब सीधे पंजाब की सियासत में उतर रहे हैं। 

विज्ञापन


कनाडा, अमेरिका, ब्रिटेन और दुबई से लौटे इन चेहरों की सबसे बड़ी ताकत विदेश में बनाया संपर्क है। सामाजिक माध्यमों की पहुंच और प्रवासी पंजाबियों से जुड़ाव इन्हें राजनीतिक दलों के लिए उपयोगी बना रहा है।
विज्ञापन

 
विदेश में रहने वाले रिश्तेदार घर के राजनीतिक फैसलों में भी प्रभाव रखते हैं। यह नेटवर्क अब केवल प्रवासी वोट और आर्थिक मदद तक सीमित नहीं है बल्कि चुनावी प्रचार जनमत निर्माण और संगठन की ताकत में बदल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के सुखपाल सिंह खैरा और आप के कुलदीप सिंह धालीवाल इसके प्रमुख उदाहरण हैं। धालीवाल अमेरिका से लौटने के बाद पंजाब सरकार में प्रवासी मामलों के मंत्री भी रहे हैं। बलतेज पन्नू ने कनाडा में पत्रकारिता से पहचान बनाई और बाद में पंजाब की राजनीति में प्रभावशाली चेहरा बने।

प्रवासी नेताओं का बढ़ता प्रभाव
आप के शुरुआती दौर में जगतार सिंह संघेरा ने विदेशों में बसे पंजाबियों को पार्टी से जोड़ा। उन्होंने कनाडा समेत कई देशों में पार्टी के समर्थन अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई और पंजाब लौटने के बाद संगठन में अहम जिम्मेदारियां संभालीं। 

सुखपाल सिंह खंगूड़ा ने ब्रिटेन में लंबे समय तक रहने और कारोबार करने के बाद पंजाब की राजनीति का रुख किया। जसवीर सिंह गिल उर्फ जस्सी सेखों ने भी कनाडा की स्थापित जिंदगी छोड़कर पंजाब में राजनीति शुरू की। दलजीत सिंह ग्रेवाल विदेश से जुड़े कारोबारी नेटवर्क को छोड़कर आप के टिकट पर विधायक बने।

अमृतपाल का सफर सबसे अलग
खडूर साहिब के निर्दलीय सांसद अमृतपाल सिंह का राजनीतिक सफर अन्य प्रवासी नेताओं से अलग है। करीब एक दशक दुबई में रहने के बाद 2022 में पंजाब लौटे अमृतपाल ने वारिस पंजाब दे संगठन की कमान संभाली। उन्होंने कम समय में अपना राजनीतिक आधार बनाया और 2024 के लोकसभा चुनाव में खडूर साहिब से बड़ी जीत हासिल की। यह विदेश से लौटकर तेजी से राजनीतिक प्रभाव बनाने का उदाहरण है।

कनाडा निवासी जसविंदर सिंह के अनुसार विदेशों में बसे पंजाबी अब केवल पैसा भेजने वाला समुदाय नहीं हैं। वे सामाजिक माध्यमों पर राय बनाते हैं और राजनीतिक संदेश पहुंचाते हैं। विदेश से लौटने वाले नेता इस नेटवर्क को सीधे चुनावी राजनीति में इस्तेमाल कर रहे हैं। राजनीतिक दल इन्हें विदेशी नेटवर्क और स्थानीय राजनीति के बीच पुल मानते हैं। ऐसे में 2027 के चुनाव में यह देखना दिलचस्प होगा कि कोई नेता विदेश से लौटते समय अपने साथ कितना राजनीतिक प्रभाव लेकर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed