{"_id":"64fdb5967ee06506b0037b14","slug":"nine-named-in-kidnapping-of-minor-girl-kapurthala-news-c-80-1-spkl1018-285-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में नौ नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में नौ नामजद
Sun, 10 Sep 2023 05:54 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 10 Sep 2023 05:54 PM IST
विज्ञापन
थाना सुभानपुर की पुलिस कर रही मामले जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
कपूरथला। एक नाबालिग को अगवा कर बंधक बनाने के आरोप में थाना सुभानपुर की पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है।
जांच अधिकारी एएसआई राजिंदर कुमार के अनुसार गांव बूट के व्यक्ति ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आठ सितंबर की रात करीब साढ़े दस बजे लोडी पत्नी प्यारा सिंह, जीता पुत्री प्यारा सिंह, बब्बू और वरिंदर सिंह दोनों पुत्र प्यारा सिंह, कुलवंत सिंह, गुरबचन कौर, राम सिंह, जसवीर सिंह उर्फ शीर और विशाखा सिंह निवासी गांव बूट हमसलाह होकर एक सफेद रंग की स्कार्पियो गाड़ी में सवार होकर आए और उसकी नाबालिग बेटी को अगवा करके ले गए। उसने आरोप लगाया कि इन लोगों उसकी बेटी को बंधक बनाकर रखा है। एएसआई ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज कर जांच का दौर शुरू कर दी है। दोनों पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं और मामला अफेयर से जुड़ा लगा रहा है।