{"_id":"5e68cdd88ebc3eeb4e6de59d","slug":"minor-girl-murdered-after-misdeed-jalandhar-news-pkl36914563","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधरः नाबालिग लड़की की दुष्कर्म करने के बाद हत्या, न बोल सकती थी और न सुन सकती थी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
जालंधरः नाबालिग लड़की की दुष्कर्म करने के बाद हत्या, न बोल सकती थी और न सुन सकती थी
Wed, 11 Mar 2020 05:09 PM IST
पंचकुला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर(पंजाब)
अमर उजाला नेटवर्क, जालंधर(पंजाब)
Published by: पंचकुला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
फिल्लौर के एक गांव में नाबालिग लड़की की दुराचार के बाद हत्या कर दी। लड़की का शव मंगलवार को सुबह गांव के खेत में अर्धनग्न हालत में पड़ा था। पुलिस जांच के मुताबिक लड़की से दुष्कर्म के बाद हत्या कर शव खेत में फेंका गया है। पुलिस ने आरोपी 26 वर्षीय मनी कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और उससे सख्ती से पूछताछ की जा रही है।
वारदात सोमवार शाम साढे़ 7 बजे के करीब हुई। 13 वर्षीय मूक बधिर लड़की सामान लेने पास ही स्थित एक दुकान में गई थी, लेकिन वह वापस नहीं आई। परेशान होकर परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। मंगलवार को सुबह उन्हें गांव वालों ने सूचना दी कि उनकी बेटी का शव खेत में पड़ा है।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की का शव खेत में पड़ा है। शुरुआती जांच के मुताबिक लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया है। बाद में उसकी हत्या कर खेत में फेंका है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ जारी है।