{"_id":"579cdb344f1c1bf56e21ebb0","slug":"manpreet-badal-congress-meeting-political-news-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिअद-भाजपा के राज में हो रहा अत्याचार: मनप्रीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिअद-भाजपा के राज में हो रहा अत्याचार: मनप्रीत
ब्यूरो,अमर उजाला/(गिद्दड़बाहा/मुक्तसर)
Updated Sat, 30 Jul 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
मनप्रीत बादल
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि शिअद-भाजपा सरकार के राज्य में इंसाफ बिक रहा है।
थानों की नीलामी हो रही है। दलितों पर अत्याचार हो रहा हैं। शिअद के हलका प्रभारी लोगों पर जुल्म कर रहे हैं। वह शनिवार को दोदा में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष एवं क्षेत्र के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग की अगुवाई में आयोजित कांग्रेस की सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार आने पर राज्य को लूटने वाले नेताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
राजा वड़िंग ने कहा कि राज्य के मौजूदा हालात अंग्रेज हुकूमत से भी बुरे हैं। उन्होंने लोगों से पंजाब को अकालियों से मुक्त करने का आह्वान किया। इस दौरान जोन प्रभारी पूर्व सांसद विजय इंदर सिंगला ने कहा कि पंजाब को अकाली गठजोड़ से मुक्त कराने के लिए कांग्रेस घर-घर तक पहुंच करेगी। शीघ्र ही उम्मीदवारों की घोषणा भी हो जाएगी। सभा को विधायक करन कौर बराड़, गुरा सिंह तुंगवाली, जिला अध्यक्ष गुरमीत सिंह खुड्डियां, शरनजीत सिंह संधू, सतविंदर कौर, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, हरचरन सिंह सोथा, नरिंदर सिंह काउनी, साहिब सिंह भूंदड़ ने भी संबोधित किया।