{"_id":"5e10bfb98ebc3e87aa2c2151","slug":"loot-timber-merchant-fir-hoshiarpur-hoshiarpur-news-pkl36206534","type":"story","status":"publish","title_hn":"लकड़ी आढ़ती से छीने 3.15 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लकड़ी आढ़ती से छीने 3.15 लाख
विज्ञापन
शहर में हुई लूट की एक बड़ी घटना के ठीक एक सप्ताह बाद लुटेरों ने फिर पुलिस को चुनौती देते हुए शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे दुकान की लिए निकल रहे लकड़ी के आढ़ती से करीब 3 लाख 15 हजार की नगदी लूट ली और फरार हो गए। घटना का सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई शुरू करने के बाद कुछ संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। लूट की घटना सीसीटीवी कैमरे ने कैद हो गई है। थाना सीटी की पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
बहादुरपुर के नजदीक रहने वाले करण गांधी पुत्र सुनील गांधी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह सुबह करीब साढ़े पांच गांव क्ककों में स्थित अपनी लकड़ी की आढ़त पर जाने के लिए घर से निकला था। घर के निकट अपने गैरेज से कार निकालने के लिए जा रहा था। घर के निकट पहले ही छिप कर बैठे दो लुटेरे उससे हाथापाई कर उससे नगदी वाला बैग छीन कर फरार हो गए। घटना को कुछ ही पलों में अंजाम देकर लुटेरे जिस तरह फरार हो गए, उससे लगता है कि लुटेरे या तो इलाके से पूरी तरह वाकिफ थे या फिर उन्होंने वारदात से पहली रेकी कर इलाके के बारे में तमाम जानकारी हासिल की होगी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर करतार सिंह मौके पर पहुंच गए और इस संबंधी जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि इस संदर्भ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने इलाके के कुछ संदिग्ध आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में भी लिया है। गत शनिवार देर रात लुटेरों ने शहर के सबसे तंग व व्यस्त प्रताप बाजार के निकट से एक नामी सराफ से हथियारों की नोक पर लाखो की लूट की थी, जिसका खुलासा करने में अभी तक पुलिस नाकाम है।