फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Gangster attacked two assistant superintendents in Muktsar jail

Muktsar News: जेल में लॉरेंस के गुर्गे ने दो सहायक अधीक्षकों पर किया हमला, निजी अस्पताल में दाखिल

Thu, 03 Nov 2022 01:56 AM IST
पंजाब ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब) Published by: पंजाब ब्‍यूरो Updated Thu, 03 Nov 2022 01:56 AM IST
सार

गैंगस्टर जस्सी ने पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल करके जेल प्रशासन पर कैदियों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया था। घायल तरसेम सिंह के अनुसार जेल में पिछले समय से बहुत ज्यादा सख्ती की हुई है।

विज्ञापन
Gangster attacked two assistant superintendents in Muktsar jail
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल

विस्तार

मुक्तसर जेल में बंद गैंगस्टर जसदेव सिंह जस्सी ने बुधवार की देर शाम को दो सहायक अधीक्षक पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया। दोनों अधीक्षक को कोटकपूरा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गैंगस्टर बताया जाता है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सहायक अधीक्षक तरसेम सिंह और प्रीतम लाल अन्य पुलिस कर्मियों समेत बुधवार की शाम को करीब सवा पांच बजे रोज की तरह जेल में हाई सिक्योरिटी जोन की जांच करने पहुंचे। इस दौरान ही जसदेव जस्सी ने बाहर आकर चम्मच की नोक से उन पर हमला बोल दिया। उसने दोनों पर कई वार किया। तलाशी ले रहे पुलिसकर्मियों ने भागकर उन्हें छुड़ाया और गैंगस्टर जस्सी को बैरक में बंद किया।

विज्ञापन


दोनों घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया। गौरतलब है कि गैंगस्टर जस्सी ने पिछले दिनों एक ऑडियो वायरल करके जेल प्रशासन पर कैदियों के साथ पक्षपात करने का आरोप लगाया था। घायल तरसेम सिंह के अनुसार जेल में पिछले समय से बहुत ज्यादा सख्ती की हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

छह बार हाई सिक्योरिटी जोन की चेकिंग की जाती है। अगर किसी गैंगस्टर को किसी बात को लेकर टोक दो तो वह खुन्नस रखने लग जाता है। इसी के तहत ही जस्सी ने उन पर हमला किया है। जेल अधीक्षक इकबाल सिंह ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर पर कार्रवाई की जा रही है, पुलिस के आलाधिकारी भी वहां पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed