फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   karate comprtion, punjab, hoshiarpur, sports

इंटरनेशनल चैंपियनशिप में चमके जेआईटीके के छात्र

Sat, 07 Nov 2015 04:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Sat, 07 Nov 2015 04:17 PM IST
विज्ञापन
karate comprtion, punjab, hoshiarpur, sports
जगमोहन्स इंस्टीट्यूट ऑफ ट्रेडिशनल कराटे (जेआईटीके) के कराटेकाज ने नई
विज्ञापन
दिल्ली में आयोेजित पांचवीं ओपन इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में 2 स्वर्ण, 4 रजत और 4 कांस्य पदक जीते।

प्रतियोगिता में यूएसए, स्वीडन, क्रोएशिया, इजराइल, नेपाल और रूस सहित विभिन्न देशों के करीब 400 कराटेकाज ने हिस्सा लिया। इस दौरान आरती कुमारी ने अंडर 10 वर्ष लड़कियों में स्वर्ण पदक जीता। सुधा सिल्ली ने अंडर 17 लड़कियों में स्वर्ण पदक जीता। सीनियर लड़कों के 65 किलो से अधिक भार वर्ग में कराटेका प्रिंस मेहमी ने रजत पदक हासिल किया।

लड़कों के अंडर-10 आयु वर्ग में करण ठाकुर ने, लड़कियों के अंडर 17 के 60 किलो भार वर्ग में कोमल शर्मा ने और अंडर 11 आयुवर्ग में करुणा भारद्वाज ने रजत पदक जीते। कांस्य पदक हासिल करने वालों में बॉबी शर्मा, आदित्य बख्शी, ईशान कौशल और दलबीर गुदरा शामिल हैं।

इसके अलावा कराटेका ओम सिल्ली, दलवीर सैनी और ध्रुव ओहरी ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। नॉर्थ इंडिया कराटेडू फेडरेशन के तकनीकी निदेशक सेनसाई रंगीला राम धतवालिया, सेनसाई रमेश चंदेल, उपाध्यक्ष सेनसाई सुबोध धीमान, संयुक्त सचिव सेनसाई गुरवंत सिंह सन्नी, जिला कराटे एसोसिएशन होशियारपुर के अध्यक्ष इंजी. मुनीश गुप्ता बिल्ला, चैयरमैन डॉ. मो. जमील बाली, उपाध्यक्ष हेमराज, सदाशिव गुप्ता, राजीव सिंगला, राकेश सैनी, संयोजक ठाकुर रणजीत सिंह, कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता, दलीप ओहरी, रणदीप सिंह, चयन समिति उपाध्यक्ष बलवीर सिंह लाली हारटा, विक्रमजीत सिंह ठाकुर, गगनदीप सिंह सोनी, अनिल डोगरा, पूर्व नेशनल चैंपियन शिव ओम और हितेश जैन ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed