फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar police station in-charge on line duty Negligence in Nihang attack case

जालंधर में थाना प्रभारी लाइन हाजिर: निहंगों के हमले मामले में बरती लापरवाही, चाप दुकान मालिक का फोन नहीं उठाया

Mon, 16 Jun 2025 10:57 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 10:57 AM IST
सार

बुधवार देर रात दुग्गल चाप की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक निहंग सिंह ने ऑर्डर मिलने में देरी पर दुकानदार मोहित और उनके बेटे से बहस शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में अन्य निहंग साथियों को बुलाकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
Jalandhar police station in-charge on line duty Negligence in Nihang attack case
वीडियो में कैद हुए आरोपी - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

जालंधर में मिलाप चौक की एक चाप शॉप पर निहंग सिंहों द्वारा किए गए हमले के मामले में पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए थाना 3 के प्रभारी इंस्पेक्टर अनिल कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। उनकी जगह सब-इंस्पेक्टर राजिंदर सिंह को नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई जब सामने आया कि घटना के दौरान पीड़ित परिवार द्वारा बार-बार कॉल करने के बावजूद इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने फोन नहीं उठाया। जबकि घटनास्थल थाना से महज 150 मीटर की दूरी पर स्थित है।
विज्ञापन



बुधवार देर रात दुग्गल चाप की दुकान पर ग्राहक बनकर पहुंचे एक निहंग सिंह ने ऑर्डर मिलने में देरी पर दुकानदार मोहित और उनके बेटे से बहस शुरू कर दी। मामला इतना बढ़ गया कि कुछ ही देर में अन्य निहंग साथियों को बुलाकर दोनों पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में दुकानदार और उनका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। आक्रोशित दुकानदारों और स्थानीय लोगों ने थाना 3 का घेराव किया और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए।
विज्ञापन


अब तक पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है और मामले की जांच जारी है। वहीं, थाना प्रभारी के खिलाफ की गई कार्रवाई को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने गंभीर लापरवाही मानते हुए यह कदम उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed