फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Jalandhar hockey player Mandeep marry Hisar Udita on March 21

एक होंगे दो हाॅकी ओलंपियन: हिसार की उदिता के होंगे जालंधर के हॉकी खिलाड़ी मनदीप, 21 मार्च को लेंगे फेरे

Sat, 15 Mar 2025 09:33 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 15 Mar 2025 09:33 AM IST
सार

जालंधर के गांव मिट्ठापुर के रहने वाले मनदीप सिंह पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं। वहीं हिसार के गांव नंगल की उदिता कौर महिला हॉकी इंडिया लीग नीलामी में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
Jalandhar hockey player Mandeep marry Hisar Udita on March 21
मनदीप सिंह और उदिता - फोटो : फाइल

विस्तार

भारतीय हाॅकी टीम के दो दिग्गज खिलाड़ी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। पंजाब के जालंधर में हॉकी के मक्का मिट्ठापुर से संबंध रखने वाले ओलंपियन मनदीप सिंह जल्द ही हरियाणा के हिसार की रहने वाली भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर उदिता कौर से शादी करने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्ड भी सामने आया है, जिसके मुताबिक दोनों 21 मार्च को जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 

विज्ञापन


शादी के कार्ड में दोनों के नाम के आगे ओलिंपियन लिखा हुआ है। दोनों एथलीटों के परिवार शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। दोनों खिलाड़ी देश के नाम कई खेल पदक लेकर आ चुके हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Punjab Budget: नशे के खिलाफ जंग के लिए आएगा विशेष पैकेज, बजट में पहली बार होगा प्रावधान

25 जनवरी 1995 को जालंधर के गांव मिट्ठापुर (हॉकी का मक्का) में जन्मे मनदीप सिंह ने जालंधर की सुरजीत हॉकी अकादमी में युवा खिलाड़ी के तौर पर फील्ड हॉकी खेलने से शुरुआत की थी। मनदीप सिंह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय हॉकी टीम का हिस्सा हैं। जिन्होंने विश्व कप 2014 और 2018, एशियाई खेल 2018, राष्ट्रमंडल खेल 2018, एशिया कप 2013, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर 4 फाइनल 2014 और 2017, हॉकी वर्ल्ड लीग टियर तीन 2013 और 2017 और चैंपियंस ट्रॉफी 2016 और 2018 में प्रदर्शन किया है। साथ अन्य कई बड़ी चैंपियनशिप्स मनदीप सिंह अपने नाम कर चुके हैं। ओलंपियन मनदीप सिंह फिलहाल पंजाब पुलिस में बतौर डीएसपी तैनात हैं।

हैडबॉल छोड़ हॉकी में आई उदिता

हिसार के गांव नंगल में 14 जनवरी 1998 को जन्मी उदिता कौर दुहान हरियाणा हॉकी टीम के साथ इंटरनेशनल मैचों में भारत का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह भारतीय महिला हॉकी टीम की डिफेंडर हैं। हॉकी से पहले उदिता हैंडबॉल भी खेल चुकी हैं। उनके खेल करियर की शुरुआत हैंडबॉल से ही हुई थी। फिर उन्होंने हॉकी में अपना हाथ आजमाया। साल 2017 में उदिता ने सीनियर स्तर पर शुरुआत की थी। साल 2018 एशियाई खेलों में रजत, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य और 2023 एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में स्वर्ण पदक जीता था। साथ ही भारत को 2021 टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर लाने में उदिता का बड़ा हाथ था। 2024 में वह महिला हॉकी इंडिया लीग नीलामी में सबसे अधिक कमाई करने वाली खिलाड़ी बनीं थीं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed