फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Vishal emerges victorious in the 130 kg weight category

Hisar News: 130 किलो भार वर्ग की कुश्ती में जीते विशाल

Tue, 20 Oct 2026 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Tue, 20 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Vishal emerges victorious in the 130 kg weight category
हिसार। गांव डाबड़ा स्थित बजे सिंह कुश्ती अखाड़ा परिसर में 17 और 18 अक्तूबर को जिला अंतर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के 130 किलो भार वर्ग में विशाल ने जीत दर्ज की। इसमें अंडर-17, अंडर-20 और ग्रीको रोमन वर्ग के पहलवानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

40 किलो भार वर्ग में काफी और आरुषी, 43 किलो में कशिश और नेहा, 46 किलो में खुशी और इंदुबाला, 49 किलो में प्रिया और तमन्ना, 53 किलो में आशा और लवजीत तथा 57 किलो में आरजू और आयाना विजेता रहीं।
विज्ञापन

अंडर-20 आयु वर्ग के विजेता
50 किलो भार वर्ग में राधिका, 53 किलो में रिंकु, 55 किलो में खुशबू, 57 किलो में कंचन, 61 किलो में कनिका और वंश यादव, 68 किलो में आरुषि, 69 किलो में कल्पना और रितिका, 72 किलो में अंकुश तथा 76 किलो में दीक्षा ने जीत हासिल की। अन्य मुकाबलों में 68 किलो में मुस्कान, 72 किलो में अंतरा, 57 किलो में अंकित, 61 किलो में साहिल, 65 किलो में समय, 70 किलो में सितेंद्र, 74 किलो में अंकित और 79 किलो भार वर्ग में अजय मोर विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको रोमन अंडर-20 वर्ग के विजेता
55 किलो भार वर्ग में अंकित, 60 किलो में रजनीश, 63 किलो में रवि, 67 किलो में साहिल, 72 किलो में आदित्य, 77 किलो में सचिन कुमार, 82 किलो में अमन, 87 किलो में अतुल और 97 किलो भार वर्ग में अनुज ने बाजी मारी।




सलेमगढ़ के छह पहलवानों ने जीते पदक
हिसार। गांव डाबड़ा में रविवार को आयोजित जिला अंतर अखाड़ा कुश्ती प्रतियोगिता में मानवी कुश्ती एवं जूडो एकेडमी सलेमगढ़ और सुभाष चंद्रा फाउंडेशन सेंटर के प्रशिक्षुओं ने छह पदक जीते। कोच गुरदीप पहलवान ने बताया कि अंडर-17 में आसा ने 53 किलो भार वर्ग में स्वर्ण और नेहा ने 43 किलो में रजत पदक हासिल किया। लड़कों में हार्दिक ने 51 किलो और शुभम ने 92 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। राहुल खारिया ने 60 किलो में रजत और सोनू ने 77 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक हासिल किया। एकेडमी पहुंचने पर संचालक मुकेश कुमारी, सरपंच रामपाल फौजी, राजवीर सांगा और अंतरराष्ट्रीय कोच प्रदीप खारिया ने विजेता पहलवानों व कोच गुरदीप का स्वागत किया। उन्होंने आगामी प्रतियोगिताओं में भी सफलता हासिल करने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed