फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Industrialist Nitin Kohli joins aam aadmi party in Jalandhar

Jalandhar: उद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल, जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज बने; वहीं खुलेगा दफ्तर

Thu, 29 May 2025 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 29 May 2025 03:50 PM IST
सार

हॉकी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट, पंजाबी हॉकी के प्रधान व पंजाब के नामवर उद्यमी नितिन कोहली अब आप के मैदान में खेलेंगे। पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उनको हलका इंचार्ज नियुक्त कर विधायक रमन अरोड़ा के स्थान पर जिम्मेदारी दी है।

विज्ञापन
Industrialist Nitin Kohli joins aam aadmi party in Jalandhar
उद्योगपति नितिन कोहली आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्योगपति और पंजाब हॉकी के प्रधान व हॉकी इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट नितिन कोहली आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इसके साथ ही उन्हें हलका सेंट्रल का इंचार्ज नियुक्त किया गया है। वह वहां पर दफ्तर खोलेंगे और लोगों की दिक्कतों को सुनेंगे। 

विज्ञापन




पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी की करप्शन के प्रति जीरो टॉलरेंस है। जिसका नतीजा है कि आप विधायक रमन अरोड़ा विजिलेंस की गिरफ्त में है। उन्होंने कहा कि विजिलेंस को फ्री हैंड दिया गया है। अगर कोई नेता करप्शन करेगा तो बख्शा नहीं जाएगा। हलके के विधायक रमन अरोड़ा को करप्शन केस में विजिलेंस ब्यूरो ने कुछ दिन पहले अरेस्ट किया था। इसके बाद से माना जा रहा था कि पार्टी उनकी जगह अब कोई नया विकल्प तलाशेगी।

विज्ञापन

रमन अरोड़ा की विधायकी पर बोले अमन अरोड़ा

रमन अरोड़ा अब विधायक बने रहेंगे या नहीं , इस सवाल के जवाब में पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा ने कहा कि रमन अरोड़ा ने जो गलती की थी, सरकार ने उन पर पर्चा दर्ज कर उन्हें जेल पहुंचा दिया। पार्टी की तरफ से अब उनके हलके की जिम्मेदारी नितिन को सौंपी गई है। इससे सारी स्थिति साफ है। अब भी उनके बने रहने और न बने रहने पर आपको संदेह है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में अपने और विरोधियों में फर्क नहीं करती है। सही और गलत में फर्क देखती है। पार्टी ने जो एक्शन लिया, उसमें जनता में क्या संदेश गया है, वह जरूरी है। विपक्ष वालों का काम विरोध करना है। विरोध में ही विकास है। पार्टी प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पार्टी लाइन और नियमों के विपरीत जो भी जाएगा, उस पर एक्शन लिया जाएगा। पार्टी किसी का बचाव नहीं करेगी। सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में उद्यमी व व्यापारियों का आप में रूझान व विश्वास बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed