फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gang rape with LPU girl student in Jalandhar

LPU की छात्रा से गैंगरेप: निहंग के वेशभूषा में आए आरोपी, बोले- तुम्हें घर छोड़ देते हैं और जंगल में ले गए

Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Tue, 25 Jun 2024 10:56 PM IST
सार

छात्रा से गैंगरेप करने की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी छात्रा को घर छोड़ने के बहाने साथ ले गए थे। 

विज्ञापन
Gang rape with LPU girl student in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में पढ़ने वाली बीबीए की छात्रा के साथ तीन आरोपियों ने गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित छात्रा मूलरूप से ओडिशा की रहने वाली है। सामूहिक दुष्कर्म का आरोप निहंग की वेशभूषा पहने दो व्यक्ति पर है। पीड़िता की शिकायत पर पतारा थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। आरोपियों की पहचान अमन, रणवीर सिंह व मंजीत सिंह के रूप में हुई है। एसएचओ बलजीत सिंह ने बताया कि इन्हें अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि गिरफ्तार एक आरोपी सरकारी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में काम करता है, तो दूसरा स्टूडेंट है। वहीं, तीसरा आरोपी बिजली के सामान की दुकान चलाता है। इन सभी आरोपियों का सिविल अस्पताल से मेडिकल करवा लिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में जालंधर की लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रही 24 साल की छात्रा ने बताया है कि सोमवार देर रात वह अपने 2 दोस्तों के साथ ढिलवां फाटक के पास फूड कोर्ट पर खाना खाने के लिए आई थी। इस दौरान उसके साथ तीन दोस्त भी थे। इस दौरान बाइक पर तीन युवक आए, जिनमें से दो निहंग की वेशभूषा में थे। इन युवकों ने युवती के साथियों से पूछा कि वह लड़की को कहां लेकर जा रहे हैं। तीनों युवकों ने उसके दोस्तों को डराकर भगा दिया व उससे कहा कि वह उसे घर छोड़ देंगे। इसके बाद तीनों युवक छात्रा को अपनी कार से सुनसान जगह पर ले गए व छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद तीनों आरोपी छात्रा को वहीं छोड़कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने आरोपियों के जाने के बाद अपने दोस्तों को फोन किया व उन्हें इस घटना के बारे में बताया। इसके बाद युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया व मामले की जानकारी थाना पतारा की पुलिस को दी। पुलिस ने हरकत में आते हुए मंगलवार सुबह तीनों आरोपियों गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed