फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   future, vice, chancellor, meeting, dental, student

भविष्य को लेकर वीसी से मिले डेंटल विद्यार्थी

Sat, 04 Jul 2015 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट Updated Sat, 04 Jul 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तरफ से बीडीएस के चार सौ विद्यार्थियों
विज्ञापन
के दाखिले रद किए जाने से फैसले से यहां के दशमेश डेंटल कॉलेज के भी 40 विद्यार्थी प्रभावित हुए हैं। अपने भविष्य को लेकर इन विद्यार्थी व उनके अभिभावकों ने शनिवार को बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. राज बहादुर से मुलाकात करके न्याय की गुहार लगाई। इन्होंने पिछले वर्ष बाबा फरीद विवि व डीआरएमई पंजाब की चेतावनी के बावजूद बीडीएस में दाखिला ले लिया था। उच्च न्यायालय के फैसले की वजह से ही ये विद्यार्थी शुक्रवार को शुरू हुए बीडीएस फर्स्ट ईयर की वार्षिक परीक्षा में भी शामिल नहीं हो पाए हैं।


वीसी डॉ. राज बहादुर से मिले अभिभावकों ने निजी डेंटल कॉलेजों पर ठगने के आरोप लगाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें दाखिला देते समय बताया गया था कि डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया ने देश भर के बाकी राज्यों में बीडीएस में दाखिले के लिए कुछ ऐसी ही व्यवस्था कर रखी है जिसमें किसी तरह के प्रवेश परीक्षा में शामिल होना जरूरी नहीं है। वीसी डॉ. राज बहादुर ने स्पष्ट किया कि विवि समेत राज्य सरकार ने दाखिले के समय ही पब्लिक नोटिस जारी करके साफ कर दिया था कि निजी कॉलेजों की तरफ से किए जा रहे दाखिले पूर्ण रूप से अवैध हैं। इसके लिए विद्यार्थी खुद ही जिम्मेवार होंगे।


अभिभावकों की अगुवाई कर रहे शिअद अमृतसर के नेता जसकरण सिंह काहन सिंह वाला व सुरजीत सिंह अराईयांवाला ने कहा कि इस फैसले से विद्यार्थियों के दो वर्ष खराब होंगे और ऐसे में उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।


वीसी डॉ. राज बहादुर ने अभिभावकों की मांग पर सिर्फ एआईपीएमटी व पंजाब बीडीएस की प्रवेश परीक्षाओं में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स के दाखिला बहाल करने के संदर्भ में राज्य सरकार को पत्र लिखने का भरोसा दिया और न्याय के लिए उच्चतम न्यायालय में अपील दायर करने की सलाह दी।



दशमेश कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल वाईपी कांसल ने कहा कि दाखिले देते समय ही स्टूडेंट्स व अभिभावकों को स्पष्ट कर दिया गया था कि वह अपने रिस्क पर ही दाखिला लें। चूंकि उन्हें विवि व सरकार से मंजूरी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed