फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   four murder, fagwara

फगवाड़ा में पत्नी, दो बच्चों और साली की हत्या

Fri, 29 Nov 2013 10:24 PM IST
अमर उजाला, फगवाड़ा
अमर उजाला, फगवाड़ा Updated Fri, 29 Nov 2013 10:24 PM IST
विज्ञापन
four murder, fagwara
फगवाड़ा के गांव कोटरानी के मोहल्ला दशमेशपुरी में शुक्रवार को एक ही परिवार के चार लोगों को मार डाला गया। मृतकों में रीना (32) पत्नी सुनहरी, सीमा (28) पत्नी बलजिंदर उर्फ काला, सुमनी (3) पुत्री बलजिंदर, हर्ष (2) पुत्र बलजिंदर शामिल हैं। घायलों में रीना का भाई तारी (26) और हैरी (5) हैं।
विज्ञापन


 इस वारदात में गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर की पहचान के बारे में 5 वर्षीय हैरी ने ही जानकारी दी। उसके अनुसार, हमलावर उसका बलजिंदर है, जिसके साथ चार ओर लोग भी थे।
विज्ञापन


हमला लोहे की रॉड से किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बलजिंदर की तलाश शुरू कर दी है। हत्याकांड का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीमों का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतका सीमा और रीना की मां मनजीत कौर ने बताया कि रीना का पति छह महीने पहले दुबई गया है। रीना अपने गोद लिए बेटे हैरी के साथ मायके में ही रहती थी।

हैरी सीमा का पहली शादी से हुआ बेटा है, जिसे रीना ने गोद लिया था। रीना की छोटी बेटी सीमा की पहली शादी के बाद तलाक हो गया था। उसकी दूसरी शादी बलजिंदर से हुई थी। लेकिन बलजिंदर पैसों के लिए सीमा को परेशान करता था।

मनजीत कौर ने बताया कि उन्होंने बलजिंदर की बहन का रिश्ता करवाया था लेकिन दो साल बाद उसका तलाक हो गया और इस मामले में 35 हजार रुपये लड़की को दिए जाने थे।

ये रुपये अभी नहीं दिए गए, जिसके लिए बलजिंदर अपनी पत्नी को परेशान करता था। कुछ दिन पहले ही वह सीमा के साथ ससुराल आया और पैसे के लिए झगड़कर गया था।

उस समय उसने सबको मार डालने या खुदकुशी कर लेने की धमकी भी दी थी। मनजीत ने बताया कि बीती रात भी बलजिंदर का फोन आया था और उसने हर हाल में पैसे देने की बात कही थी।

मनजीत ने बताया कि रोजाना की तरह वह अपने बेटे विजय की दुकान के साथ बने मकान में विजय और उसकी पत्नी के साथ सोई हुई थी जबकि परिवार के बाकी सदस्य दशमेशपुरी के दूसरे मकान में सोए हुए थे।

शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे वे गुरुद्वारे के लिए निकली तब सभी जाग रहे थे। करीब पौने सात बजे विजय की पत्नी सुनीता चाय लेकर गई जब घर से अंदर गई तो परिवार के सदस्यों को लहुलुहान हालत में पड़े देखा और शोर मचा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सतनामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। डीएसपी मनजीत सिंह ने मौके का मुआयना किया। तुरंत सबको सिविल अस्पताल पहुंचाया गया जहां चार लोगों की मौत हो गई।

 बाद में जालंधर जोन के आईजी बीके बावा, एसएसपी कपूरथला इंद्रबीर सिंह, एसपी फगवाड़ा गुरसेवक सिंह बराड़ भी मौके पर पहुंचे। आईजी बावा ने बताया कि इस मामले में मृतका सीमा के पति को नामजद किया गया है। उसके साथ तीन-चार लोगों के होने की आशंका है।


हर्ष दा डैडी ते दो बंदे सिगे : हैरी
फगवाड़ा। घायल बच्चे हैरी ने सिविल अस्पताल में बताया कि कि हर्ष (मृतक) दा डैडी ते दो बंदे होर सिगे। पुलिस इसी कोण पर जांच कर रही है। उसकी नानी का बयान भी बलजिंदर की और इशारा कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed