{"_id":"6929b763cebecfde2d02e0a4","slug":"former-soldier-murdered-after-kidnapping-accused-arrested-jalandhar-news-c-59-1-asr1001-115414-2025-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: अपहरण के बाद पूर्व सैनिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: अपहरण के बाद पूर्व सैनिक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। ब्यास के हसनपुरा गांव के रहने वाले पूर्व सैनिक सतनाम सिंह (60) का उनके रिश्तेदार ने पहले अपहरण किया और फिर हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। घटना पहली नवबंर की है। पता चला है कि सेना से रिटायर्ड सतनाम सिंह घटना वाले दिन घर से पैसे लेकर शराब का सेवन करने निकला था। पुलिस ने जांच के बाद हसनवाल गांव निवासी प्रभदीप सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जंगल से शव भी बरामद किए हैं। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
लखबीर कौर ने बताया कि उसके पति सतनाम सिंह सेना से रिटायर हो चुके हैं। पहली नवंबर को सतनाम सिंह घर से पैसे लेकर शराब का सेवन करने के लिए निकला था। फिर लौट कर नहीं आया। उन्होंने पति की काफी तलाश की लेकिन जब वह लापता रहे तो उस बारे में थाना ब्यास में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। संदेह के आधार पर उन्होंने प्रभदीप सिंह के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने जब प्रभदीप सिंह को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो आरोपी ने स्वीकार किया कि शराब के नशे में उसने सतनाम सिंह की हत्या कर दी थी।