{"_id":"5fac17d68ebc3e9bc61cc2a2","slug":"five-vicious-gangs-robbing-people-gunpoint-jalandhar-jalandhar-news-pkl39386925","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन प्वाइंट पर लोगों को लूटने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने दबोचा, रात में ऐसे बनाते थे निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गन प्वाइंट पर लोगों को लूटने वाले पांच शातिरों को पुलिस ने दबोचा, रात में ऐसे बनाते थे निशाना
Wed, 11 Nov 2020 10:26 PM IST
पंजाब ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
Published by: पंजाब ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जालंधर पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो गन प्वाइंट पर लोगों को लूट रहा था। आरोपियों से तीन पिस्तौल, 10 कारतूस, सोने के गहने, चांदी के बर्तन, 18 हजार की नकदी व अन्य सामान बरामद किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस को लूटपाट व चोरी के 14 मामले सुलझाने में मदद मिली है।
विज्ञापन
पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने गुप्त सूचना पर जालंधर के गौतम नगर के रहने वाले निहाल सिंह, बैंक कालोनी के रोहित कुमार उर्फ मक्कड़, राज नगर के विक्की, चूना भट्टी राज नगर के रहने वाले जगप्रीत उर्फ गोपी व कृष्णा नगर के रोहित शर्मा को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
प्रारंभिक जांच में पता चला कि ये लोग रात के समय लोगों को गन प्वाइंट पर लूटते थे। घरों व दुकानों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गोपी को दुकानों के शटर तोड़ने में महारत हासिल है। वह इससे पहले खुद शटर रिपेयरिंग का काम करता था।
विज्ञापन
आरोपी ने गिरोह के बाकी शातिरों को भी शटर तोड़ने की ट्रेनिंग दे रखी थी। गिरोह के लोग सिर्फ उसी दुकान के शटर तोड़ते थे जिसमें सेंट्रल लॉक नहीं होता था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर दो में मामला दर्ज कर लिया है। गिरोह के बाकी शातिरों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरोपियों से एक पिस्तौल 9 एमएम सहित 03 कारतूस, एक देसी पिस्तौल 315 बोर सहित 4 कारतूस, एक देसी पिस्टल 3 बोर, 03 कारतूस, सोने के एक जोड़ी टॉप्स, सोने की कान की बाली, सोने की एक चेन, चांदी की एक कटोरी, गिलास व चम्मच, 7 एंड्रॉयड मोबाइल, 4 कीपैड वाले फोन, एक इनवर्टर, बैटरी, 02 गैस सिलिंडर, 28 जोड़े पैंट व शर्ट, 17 हजार 800 रुपये बरामद किए गए हैं। गिरोह के शातिरों की उम्र 21 से 26 साल के बीच है। सभी आरोपी 10वीं से 12वीं तक पढ़े हुए हैं।