फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Five associates of terrorist Lakhbir Landa arrested in Jalandhar in Punjab

Punjab: आतंकी लखबीर लांडा के पांच साथी जालंधर में गिरफ्तार; हत्या, फिरौती व ड्रग समेत कई मामलों में हैं वांछित

Sun, 30 Jun 2024 11:44 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 30 Jun 2024 11:44 AM IST
सार

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। 15 दिन के ऑपरेशन के बाद कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे।

विज्ञापन
Five associates of terrorist Lakhbir Landa arrested in Jalandhar in Punjab
आरोपियों से बरामद हथियार - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने आतंकी लखबीर लांडा के 5 साथियों को सीमा पार से आए हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 4 विदेशी पिस्तौल, एक रिवॉल्वर, 2 मैगजीन और 2 कारतूस बरामद किए हैं। इस संबंध में सिटी पुलिस ने आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पिछले 15 दिनों से जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ जाल बिछा रखा था। 15 दिन के ऑपरेशन के बाद कनाडा में बैठे आतंकी लखबीर लांडा गिरोह के पांच गुर्गों को गिरफ्तार किया गया। उक्त आरोपी पाकिस्तान से हथियारों की खेप मंगवाते थे।
विज्ञापन


पंजाब सभी विभिन्न राज्यों में आरोपी नशे की सप्लाई, हत्या, फिरौती और जबरन वसूली जैसी की वारदातें कर चुके थे। पंजाब के विभिन्न जिलों में उक्त आरोपियों के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज हैं। सभी की आपराधिक गतिविधियों को जालंधर पुलिस द्वारा पिछले काफी समय से ट्रैक किया जा रहा था। इसी के आधार पर आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed