फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Firing on Kapil Sharma cafe in Canda

Cafe Attack: कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर फिर हुई फायरिंग, ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

Thu, 07 Aug 2025 09:32 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 07 Aug 2025 09:32 PM IST
सार

कनाडा में कपिल शर्मा के कैफे पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। हाल ही में कपिल शर्मा ने बयान दिया था कि वह उनका परिवार डरने वाले नहीं हैं। यह फायरिंग सात अगस्त को हुई है। इससे पहले 9 जुलाई को फायरिंग हुई थी।

विज्ञापन
Firing on Kapil Sharma cafe in Canda
कपिल शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कनाडा के सरे स्थित 'कैप्स कैफे' पर एक बार फिर फायरिंग हुई है। 7 अगस्त हुई इस फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में गैंग ने धमकी दी कि अगर उनकी बात नहीं सुनी गई, तो अगला हमला मुंबई में होगा। चंद दिन पहले भी फायरिंग की गई थी। वहीं, दो दिन पहले ही कपिल शर्मा ने कहा था कि वह और उनका परिवार डरने वाला नहीं है।

विज्ञापन


बीते 9 जुलाई को भी हुई थी फायरिंग 
इससे पहले 9 जुलाई 2025 को भी कैफे पर गोलियां चलाई गई थीं। मुंबई पुलिस और कनाडा सुरक्षा एजेंसियां इस हमले की जांच में जुट गई हैं। नौ सेकंड के वायरल वीडियो में दर्जनभर से ज्यादा गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। हमलावरों ने कैफे की खिड़कियों को निशाना बनाया, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इस कैफे का संचालन कपिल शर्मा की पत्नी गिन्नी चतरथ करती हैं। 4 जुलाई 2025 को कैफे के लॉन्च के बाद यह गैंगस्टरों के टारगेट पर है।
विज्ञापन

 

पुलिस के मुताबिक उन्हें रात 1:50 बजे (स्थानीय समय) 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर गोलियां चलने की पुष्टि हुई। कर्मचारी अंदर मौजूद थे, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। फ्रंटलाइन इन्वेस्टिगेटिव सपोर्ट टीम जांच में जुटी है, और संभावित मकसद व अन्य घटनाओं से संबंध की पड़ताल कर रही है।




फायरिंग के बाद एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सनसनी मचा दी, जिसमें गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने हमले की जिम्मेदारी ली। पोस्ट में लिखा, 'जय श्री राम, सत श्री अकाल। राम राम सभी भाइयों को। आज सरे में कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई गैंग लेते हैं। हमने टारगेट को कॉल किया था, लेकिन रिंग नहीं सुनी। अब भी नहीं माना, तो अगली कार्रवाई मुंबई में होगी।  यह धमकी न केवल कपिल शर्मा के लिए, बल्कि मुंबई पुलिस के लिए भी चेतावनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed