फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Employees Coordination Committee fury of protest

कर्मचारी तालमेल कमेटी का रोष प्रदर्शन

Wed, 30 Dec 2015 05:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Wed, 30 Dec 2015 05:00 PM IST
विज्ञापन
Employees Coordination Committee fury of protest
कर्मचारी तालमेल कमेटी ने बुधवार को मांगों के लिए निगम कार्यालय में रोष प्रदर्शन किया। इसके बाद उन्होंने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


कमेटी प्रधान प्रेमपाल डुमैली ने कहा कि वे मांगों के संबंध में कई बार ज्ञापन दे चुके हैं, इसके बावजूद उनकी मांगें नहीं मान जा रही हैं।

कमेटी ने मांग की है कि अगर उनकी मांगें दस दिन के भीतर न मानी गई तो कमेटी संघर्ष का रास्ता अपनाएगी। तालमेल कमेटी की मुख्य मांगों में कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए।

कुली, कंप्यूटर, डाटा ऑपरेटर और टेक्निकल कर्मचारी जो लंबे समय से काम कर रहे हैं, उन्हें पक्का किए जाए। इंस्पेक्टरों, फोरमैन, सेनेटरी इंस्पेक्टरों की ग्रेड जेई के बराबर 4800 रुपये महीना किया जाए।
विज्ञापन


जेई के बराबर 30 लीटर पेट्रोल प्रति महीना दिया जाए। साथ ही नगर निगम के रिटायर्ड होने वाले पेंशनर्स को कंप्यूटर पेंशन का लाभ दिया जाए।

नगर निगम में नए भर्ती होने वाले कर्मचारियों के लिए सारे भत्तों को पहले की तरह लागू किया जाए, दर्जा चार कर्मचारियों को ग्रेड पे 3100 महीना दिया जाए।

यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी न हुई तो कमेटी संघर्ष करेगी। इसके तहत धरने, रोष रैलियां, भूख हड़ताल जोभी एक्शन होगा इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन और सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर सोमनाथ मेहतपुरी, पवन कुमार, विक्रम कल्याण, सुभाष कल्याण, रशपाल सिंह, नरिंदर और रमेश मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed