फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Akali workers should gear up for the elections: Jhinjar

चुनाव की तैयारी में जुटें अकाली कार्यकर्ता : झिंजर

Sun, 01 Nov 2026 06:15 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sun, 01 Nov 2026 06:15 PM IST
विज्ञापन
Akali workers should gear up for the elections: Jhinjar
शिअद की मिशन- 2027 के लिए यूथ मिलनी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कोटकपूरा। शिरोमणि अकाली दल ने स्थानीय फरीदकोट रोड स्थित एक पैलेस में रविवार को यूथ मिलनी कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर और पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़ शामिल हुए। पार्टी नेताओं ने युवा कार्यकर्ताओं से वर्ष 2027 के पंजाब विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

सरबजीत सिंह झिंजर और मनतार सिंह बराड़ ने कहा कि पंजाब में विकास कार्य शिअद सरकार के कार्यकाल में हुए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की सरकारें विकास के मामले में उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। अकाली नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वे अकाली दल के विकास कार्य लोगों तक पहुंचाएं। साथ ही, मौजूदा सरकार की नाकामियों से भी जनता को अवगत कराएं। उन्होंने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि बदलाव के नाम पर लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। चुनावों के वादे पूरे नहीं हुए और प्रदेश में कानून-व्यवस्था भी लगातार खराब हुई है। पत्रकारों से बातचीत में सरबजीत सिंह झिंजर ने पंजाब सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार के बदलाव के वादे से पंजाब को नुकसान पहुंचा है। झिंजर ने आरोप लगाया कि नशे के विरुद्ध अभियान का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश के संसाधनों को लूट रही है। उन्होंने मानसा के परमिंदर झोटा हत्या मामले का उदाहरण भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed