फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Drones and UAVs reconstructed forest in Pathankot

पठानकोट में दूसरे दिन ड्रोन और यूएवी से खंगाला जंगल

Wed, 10 Mar 2021 06:55 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 06:55 PM IST
विज्ञापन
Drones and UAVs reconstructed forest in Pathankot
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पठानकोट। संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश में शुरू किया गया सर्च ऑपरेशन बुधवार को भी दिन भर जारी रहा। बुधवार को पुलिस के 100 से अधिक जवानों के साथ आर्मी और एयरफोर्स ने भी इलाके को खंगाला। इसके अलावा पुलिस ने ड्रोन और यूएवी (अनमैन्ड एरियर व्हीकल) से पूरे जंगल और सुनसान इलाकों में सर्च की। हालांकि पुलिस के हाथ कुछ भी संदिग्ध नहीं लगा।
डेयरीवाल, मकीमपुर, कोठी पंडितां और कटारुचक्क के पास भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने दो लोगों से शक के आधार पर पूछताछ की। यह जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके के हाजी और मौलवी है और स्थानीय लोगों से चंदा इकट्ठा करने आए थे। पुलिस ने उक्त दोनों के अलावा उनके संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ की।
विज्ञापन

एक पुलिस अधिकारी ने बताया यूएवी एक सर्च इक्यूपमेंट होता है और सेना व वायुसेना के पास रहता है। इसका इस्तेमाल ड्रोन की तरह हवा में करने के अलावा जमीन पर भी किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मजदूर यूनियन के प्रधान जतिद्र चीना मंगलवार को डंपर प्लेसर लेकर डेयरीवाल गए थे। वहां से वापस आने के दौरान काले रंग के पल्सर मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध युवक आए। इनमें से मोटरसाइकिल चला रहे युवक ने उसके पीछे बैठे दोनों युवकों को सरना तक गाड़ी में छोड़ने को कहा।
चीना ने कहा कि उन्हें किसी अन्य जगह जाना है, इसलिए वह उन्हें लेकर नहीं जा सकते। इसी दौरान पीछे कुर्ता-पाजामा पहनकर बैग लेकर बैठे दोनों संदिग्धों ने मोटरसाइकिल चालक को वापस भेजा और खुद सीधे रास्ते से जाने की बजाए जंगल के साथ-साथ झाड़ियों और खेतों से पैदल ही चल पड़े। इसके बाद चीना ने उन्हीं लोगों को चटपट बनी मंदिर नहर के पास भी देखा। इसके बाद चीना ने पुलिस को सूचित किया।

पुलिस को जिन संदिग्धों की सूचना मिली थी। उनका पता चल चुका है। उनमें से एक मौलवी और दूसरा हाजी है। दोनों चंदा इकट्ठा करने आए थे। दोनों का सत्यापन कर लिया गया है। उनके संपर्क में आए लोगों से भी पूछताछ की गई है। फिल्हाल कोई संदिग्ध मामला सामने नहीं आया है। पठानकोट में अभी अलर्ट जारी है। रात की गश्त और नाकों में बढ़ोतरी की गई है। कर्मचारियों को मुस्तैद रहने के आदेश दिए हैं।
- गुलनीत सिंह खुराना, एसएसपी, पठानकोट

मकीमपुर के जंगल में सर्च करते पुलिस के जवान।  संवाद

मकीमपुर के जंगल में सर्च करते पुलिस के जवान। संवाद- फोटो : PATHANKOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed