{"_id":"6b03143c9e497f0b770dc3d4","slug":"dhirendra-shastri-said-that-hindu-sikh-unity-is-the-hallmark-of-punjab-pathankot-news-c-61-1-kot1001-104528-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar News: धीरेंद्र शास्त्री बोले, हिंदू-सिख एकता पंजाब की पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar News: धीरेंद्र शास्त्री बोले, हिंदू-सिख एकता पंजाब की पहचान
Sun, 22 Nov 2026 09:41 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Updated Sun, 22 Nov 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
जबरन और प्रलोभन से धर्म परिवर्तन के खिलाफ कानून बनाने की पैरवी
नशे के खात्मे के लिए अध्यात्म को बताया जरूरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पंजाब में सामाजिक एकजुटता, धार्मिक स्वतंत्रता और नशामुक्त समाज का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी फूट और भेदभाव के बजाय सम्मान, सहयोग और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देना चाहिए। हिंदू और सिख समुदायों को एक-दूसरे से अलग करके नहीं देखा जाना चाहिए। दोनों की एकता ही पंजाब की पहचान है।
दोनों की जड़ें, परंपराएं और सांस्कृतिक भावनाएं आपस में जुड़ी हुई हैं। उन्होंने सिख गुरुओं के योगदान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की महानता का उल्लेख करते हुए गुरु परंपरा के प्रति सम्मान और श्रद्धा बनाए रखने की बात कही।
तीन दिवसीय प्रवास पर पठानकोट पहुंचे शास्त्री के ठहरने की व्यवस्था पड्डियां लाहड़ी में की गई है। आगामी तीन दिन तक लमीनी स्थित मल्टीपर्पज खेल स्टेडियम में हनुमंत कथा और दिव्य दरबार का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी पहुंचने का कार्यक्रम है।
विज्ञापन
प्रलोभन से धर्मांतरण रोकने के लिए कानून की पैरवी
धर्मांतरण के मुद्दे पर शास्त्री ने कहा कि किसी को आर्थिक लाभ, लालच या अन्य प्रलोभन देकर धर्म बदलने के लिए प्रेरित नहीं किया जाना चाहिए। समाज को इस विषय पर सतर्क रहने की जरूरत है। पंजाब में नशे की समस्या पर उन्होंने कहा कि युवाओं में सकारात्मक सोच और जीवन के प्रति जिम्मेदारी की भावना पैदा करना जरूरी है।