{"_id":"998923588b723934bd5e86919758323a","slug":"dead-body-murder-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या कर बोरी में फेंक दिया शव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या कर बोरी में फेंक दिया शव
अमर उजाला,कपूरथला
Updated Fri, 22 Nov 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला में जालंधर पुलिस ने कपूरथला मार्ग पर गांव अठोला से एक 40 वर्षीय व्यक्ति का बोरियों में बंद शव बरामद किया है। मंगलवार की सुबह लक्खन कला के खेतों से एक युवती का तीन बोरियों में बंद शव मिला था।
युवती की हत्या कर सिर भी काट लिया था। पुलिस का कहना है कि दोनों हत्याएं करने वाला आरोपी एक ही हो सकता है। इसकी पुष्टि एसपीडी दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने की है।
वीरवार देर रात जालंधर के कपूरथला मार्ग पर स्थित अठोला में अज्ञात शव मिला है। उसे फेंकने का तरीका भी सिरकटे शव जैसा ही है। पुलिस ने सिरकटे युवती के शव को तीन बोरियों से निकाला था।
विज्ञापन
अज्ञात व्यक्ति के शव को भी हत्या के बाद दो बोरियों में डालकर फेंका है। हालांकि वीरवार को बरामद हुए शव का सिर नहीं काटा है।
पुलिस को संदेह है कि शवों को बोरियों में डालकर फेंकने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उक्त दोनों हत्याओं के पीछे एक ही हत्यारा हो सकता है।
दोनों जिलों की पुलिस मिलकर करेगी काम
दोनों शवों की बरामदगी के बाद जहां पुलिस एक ही हत्यारोपी के होने की आशंका जता रही है। कपूरथला और जालंधर जिलों की पुलिस मिलकर उक्त दोनों ब्लाइंड मर्डरों को सुलझाने का प्रयास करेगी।
एसपीडी ने बताया कि जालंधर और कपूरथला में मिले शवों को हत्या के बाद फेंके जाने का तरीका बिल्कुल एक जैसा है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों हत्याओं के पीछे एक ही आरोपी का हाथ है। दोनों जिलों की पुलिस अब एक होकर मामलों को सुलझाने का प्रयास करेगी।