फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   DAV, College, National, Winners, Youth, Parliament

डीएवी कॉलेज बना युवा संसद का राष्ट्रीय विजेता

Fri, 17 Jan 2014 09:40 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 17 Jan 2014 09:40 PM IST
विज्ञापन
DAV, College, National, Winners, Youth, Parliament
डीएवी कॉलेज 11वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता का राष्ट्रीय विजेता बन गया है। यह प्रतियोगिता भारत सरकार के संसदीय मंत्रालय द्वारा करवाई गई थी। इस प्रतियोगिता में देश भर के 35 कॉलेजों और विश्वविद्यालयों ने हिस्सा लिया। इन्हें 5 समूहों में बांटा गया था।
विज्ञापन



डीएवी कॉलेज ने पहले अपने ग्रुप डी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर हुई प्रतियोगिता में 89 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर 86.66 प्रतिशत अंक लेकर कल्याणी यूनिवर्सिटी पश्चिम बंगाल और 85.50 प्रतिशत अंक के साथ जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा बिहार तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन



डीएवी कॉलेज में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन 11 सिंतबर 2013 को करवाया गया था जिसमें कॉलेज के करीब 70 विद्यार्थियों ने मॉडल संसद का रूप पेश किया। स्पीकर, डिप्टी स्पीकर, प्रधानमंत्री, विपक्ष के नेता और विभिन्न मंत्रालयों के मंत्री के रूप में युवाओं ने जोश के साथ अपनी भूमिका निभाई थी। युवा संसद में संसद की कार्यप्रणाली को बाखूबी रूप से दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके लिए कॉलेज के हॉल को विशेष रूप से संसद का रूप देने के लिए सजाया गया था। संसद में बैठने की व्यवस्था भी भारतीय संसद की पद्धति के अनुसार की गई थी। इस प्रतियोगिता का मूल्यांकन करने के लिए संसदीय मंत्रालय की तरफ  से आरसी महंती, उप सचिव, संसदीय मंत्रालय, नई दिल्ली, मनोरंजन कालिया विधायक, पंजाब, प्रो. गीता काहलो, राजनीतिक शास्त्र विभाग, एसडी कॉलेज जालंधर विशेष रूप से उपस्थित हुए थे।



संसदीय मंत्रालय द्वारा देश भर में करवाई गई युवा संसदाें का गहन मूल्यांकन करने के बाद डीएवी कॉलेज को पहला स्थान दिए जाने की घोषणा की गई। इस मूल्यांकन में संसदीय कार्यप्रणाली, बैठने की व्यवस्था, सांसदाें के व्यवहार, संसद की प्रक्त्रिस्या आदि को मापदंड बनाया जाता है। इन मापदंडों पर डीएवी कालेज के युवा सांसद सर्वोत्तम साबित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed