फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Woman Shot dead in Jalandhar of Punjab, Body Found in canal

पंजाब में वारदात: जालंधर में नहर से मिली युवती की लाश, माथे पर लगी थी गोली, शिनाख्त में जुटी पुलिस

Thu, 15 Jul 2021 11:39 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 15 Jul 2021 11:39 AM IST
सार

पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल का एरिया भी सर्च किया है।

विज्ञापन
Woman Shot dead in Jalandhar of Punjab, Body Found in canal
जालंधर में युवती की लाश मिलने के बाद जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जालंधर देहात के थाना मकसूदां के अंर्तगत आते रायपुर रसूलपुर, बल्लां रोड पर एक नौजवान लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतका की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। बल्लां रोड पर स्थित गांव रायपुर रसूलपुर में नहर के आसपास सैर कर रहे लोगों ने नहर में शव देख कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना मकसूदां के एसएचओ कर्मजीत सिंह बल्ल पुलिस फोर्स सहित मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में पता चला है कि युवती के माथे पर गोली लगी है। मृतका की फिलहाल पहचान तो नहीं हो पाई है, लेकिन वेशभूषा से वह मूल रूप से नेपाल की रहने वाली लगती है। संभावना है कि तड़के लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी गई और शव नहर में फेंक दिया गया। पुलिस द्वारा मृतका की पहचान के लिए आसपास के गांवों के लोगों को बुलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मृतका की शिनाख्त के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटनास्थल का एरिया भी सर्च किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed