{"_id":"6a9867670594225ff3064ab0","slug":"pappu-was-murdered-with-an-iron-rod-police-found-a-wooden-stick-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-183444-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लोहे की राॅड से हुई थी पप्पू की हत्या, पुलिस को मिला लकड़ी का डंडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लोहे की राॅड से हुई थी पप्पू की हत्या, पुलिस को मिला लकड़ी का डंडा
विज्ञापन
पुवायां। गांव सबलापुर में रक्षाबंधन के दिन पीटकर हुई पप्पू की हत्या के मामले में पुलिस के खुलासे पर वादी और उसके परिजनों ने सवाल उठाए हैं। पुलिस ने घटना के मुख्य अभियुक्त मुनेंद्र को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा बरामद करने का दावा किया है जबकि दर्ज रिपोर्ट और वादी के बयानों में लोहे की राॅड से हमले का जिक्र है।
28 अगस्त की शाम सात बजे दो पक्षों के बीच हो रहे विवाद के दौरान पप्पू (55) को उसकी बहन के सामने ही लोहे की राॅड से हमला कर घायल कर दिया गया था। मेडिकल कॉलेज में उनकी मौत हो गई थी। पप्पू के बेटे सरजू ने गांव के ही मुनेंद्र, कमल, रीना, सेवान, सोनू, रोशनी, और कुमरी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दर्ज रिपोर्ट में सरजू ने बताया था कि उनके पिता को लाठी-डंडों के अलावा लोहे की राॅड से पीटकर मारा गया है। सरजू के अनुसार पुलिस ने उसी रात मुनेंद्र के घर से लोहे की राॅड और डंडा बरामद भी कर लिया और गांव में ही सबके सामने दोनों का वीडियो भी बनाया था। रविवार को पुलिस ने कमल, रीना और रोशनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
सरजू का कहना है कि मंगलवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी मुनेंद्र और कुमरी देवी को उदना के पास से गिरफ्तार करने का दावा करते हुए जेल भेज दिया। घटना के खुलासे में पुलिस ने आरोपी के बयानों के आधार पर घटना में लकड़ी का डंडा प्रयुक्त होने की बात कही है जबकि उसने खुद पिता पर मुनेंद्र को लोहे की राॅड से हमला करते हुए देखा था। आरोप है कि पुलिस आरोपियों का बचाव करते हुए घटना को हल्का करके मदद करने का प्रयास कर रही है। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
--
आरोपी ने घटना में लकड़ी के डंडे से हमला करने की बात कही थी। उसी की निशानदेही पर डंडा बरामद किया गया है। अगर वादी को कोई शिकायत है तो मामले की जांच कराई जाएगी।
-प्रवीण मलिक, सीओ पुवायां