{"_id":"576fa4987aa6d9d7b3bae70241c90c97","slug":"two-suspects-were-at-adampur-airbase-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदमपुर एयरबेस पर दिखे दो संदिग्ध ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आदमपुर एयरबेस पर दिखे दो संदिग्ध
ब्यूरो/अमर उजाला, आदमपुर
Updated Mon, 01 Feb 2016 07:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदमपुर एयरबेस के पास सोमवार सुबह दो संदिग्ध दिखने से हड़कंप मच गया।
आला पुलिस अधिकारियों ने एयरफोर्स स्टेशन पहुंचकर जांच पड़ताल की। अधिकारियों ने जांच में पाया कि दो संदिग्ध नहीं बल्कि नेशनल एयरपोर्ट अथॉरिटी नई दिल्ली से भेजे गए सर्वेयर थे।
ये आदमपुर सिविल एयरपोर्ट पर कांट्रैक्ट कंपनी की तरफ से आए थे। सोमवार सुबह एयरफोर्स का एक जवान सिविल वर्दी में आदमपुर एयरफोर्स स्टेशन से कसबे की ओर आया था।
वहां पर दो संदिग्ध लोगों ने उससे एयरफोर्स स्टेशन का रास्ता पूछा और चले गए। उनके कंधे पर बैग भी लटके हुए थे। एयरफोर्स के उक्त जवान ने इसकी जानकारी दो घंटे के बाद अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
इसके बाद मामला स्थानीय पुलिस के पास पहुंचा। डीएसपी आदमपुर तेजबीर हुंदल एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे और उन्होंने जांच शुरू की।
इस दौरान पता चला कि दोनों को नई दिल्ली की कंपनी की ओर से भेजा गया था, जो सिविल एयरपोर्ट का सर्वे करने के लिए खास तौर पर आए थे। उन दोनों के बारे में कंपनी ने बाकायदा एसडीएम को लिखित पत्र भी भेजा था।