फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   theft, 3.5 lakhs tires, theft in showroom, jalandhar crime, jalandhar

जालंधर में शोरूम से पैंतीस लाख के टायर चोरी

Tue, 22 Mar 2016 06:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर
अमर उजाला ब्यूरो/जालंधर Updated Tue, 22 Mar 2016 06:33 PM IST
विज्ञापन
 theft, 3.5 lakhs tires, theft in showroom, jalandhar crime, jalandhar
चोरी - फोटो : demo
बूटा मंडी स्थित एक टायर शोरूम में सोमवार रात चोर करीब 35 लाख रुपये के टायर चुरा ले गए। वारदात मुख्य मार्ग पर हुई, जहां पर अकसर दिन रात ट्रैफिक चलता रहता है। चोरों ने शटर को उखाड़ दिया था।
विज्ञापन


वारदात करने से पहले सीसीटीवी को एक बोर्ड से कवर कर दिया था। इसका पता मंगलवार सुबह चला जब लोगों ने शटर उखड़ा देखा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है। यह शोरूम 15 दिन पहले ही खुला है और अंदर लाखों का माल पड़ा हुआ था।
विज्ञापन


ऐसी आशंका है कि चोर किसी कामर्शियल वाहन में आए और माल समेटकर चले गए। हालांकि पुलिस को मौके से किसी भी भारी वाहन के टायरों के निशान नहीं मिले हैं। एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। द टायर पैलेस के मालिक अजय अरोड़ा ने बताया कि सोमवार रात वह शोरूम बंद करवा गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह किसी ने बताया कि उनके शोरूम का शटर उखड़ा हुआ है। वे तत्काल शोरूम पहुंचे तो पाया कि अंदर से करीब 400 टायर चोरी थे। उनकी कीमत करीब 35 लाख रुपये है। एसीपी वेस्ट रविंदरपाल संधू का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पंजाब में ऐसे गिरोह का ब्योरा मंगवाया गया है, जो टायर चोरी की वारदात कर आगे बेचने का धंधा करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed