फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   rampage in hospital, young guy death in hospital, family members protest, jalandhar, punjab

अस्पताल में युवक की मौत के बाद हंगामा

Mon, 19 Sep 2016 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Mon, 19 Sep 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
 rampage in hospital, young guy death in hospital, family members protest, jalandhar, punjab
हंगामा - फोटो : demo
महानगर के एक अस्पताल में पत्थरी का ऑपरेशन करवाने आए एक युवक की सोमवार को मौत हो गई है। युवक केपरिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही थाना 6 और 7 की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक के परिवारवालों को जांच का भरोसा दिया।
विज्ञापन


मृतक की पहचान सतनाम सिंह निवासी गॉव घुगशोर के तौर पर हुई है। मृतक के भाई ऋषि ने अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि सतनाम को गुर्दे में पथरी की समस्या थी। उन्होंने सतनाम सिंह को 12 सितंबर को मिट्ठापुर रोड पर स्थित अमर अस्पताल दाखिल करवाया था। उसके भाई सतनाम के पत्थरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके पहले भी दो ऑपरेशन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था। डॉक्टरों ने इलाज में लापरवाही बरतते हुए रविवार रात को उसके पेट की नाड़ काट दी थी। उसके बाद बीते रविवार रात से उसकी तबीयत काफी खराब हो गई और सोमवार सुबह सतनाम ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।


उन्होंने कहा कि सतनाम सिंह की मौत अस्पताल की लापरवाही से हुई है। पुलिस को अस्पताल पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। उधर अस्पताल प्रबंधन और डाक्टरों से जब बात करनी चाही तो उनमें से कोई भी सामने नहीं आया है। इस मामले की जांच कर रहे थाना नंबर 6 के अधिकारी सतिंदर चड्डा ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। अगर इस मामले में अस्पताल या किसी डॉक्टर की लापरवाही सामने आती है तो आरोपी के खिलाफ पर्चा दर्ज करके कार्रवाई जरूर की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed