फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   punjab, kapurthala, drugs, heroien, crime

हेरोइन समेत दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Wed, 24 Jun 2015 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Wed, 24 Jun 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ कपूरथला की पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान के दौरान गांव लखन
विज्ञापन
खोले में दो हिस्ट्रीशीटरों को 100 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है जबकि उनका साथी पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया।

सीआईए इंचार्ज जसविंदर पाल सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने विशेष जांच अभियान के दौरान गांव लखन खोले में मंगलवार की देर रात नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक बाइक पर सवार तीन लोग आते दिखाई दिए।

उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो पुलिस को देखकर वे भागने लगे। इस पर पुलिस टीम ने पीछा करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम कुलविंदर सिंह उर्फ किंदा पुत्र महिंदर सिंह निवासी हरीपुर जांलधर, मनजीत कौर निवासी तलवाड़ा भुलत्थ बताया। जबकि तीसरा आरोपी जसपाल सिंह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने तलाशी लेने पर इनसे 100 ग्राम हेरोइन बरामद की है।

सीआईए इंचार्ज ने बताया कि आरोपी कुलविंदर सिंह पर पहले भी कई केस चल रहे हैं। कत्ल केस के मामले में वह पटियाला जेल में बीस वर्ष की सजा भुगत रहा है। एक वर्ष पहले पैरोल पर छुट्टी आया था, लेकिन उसके बाद वापस नहीं गया और अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ है।

जबकि मनजीत कौर व जसपाल सिंह  पर भी कई थानों में केस दर्ज हैं। थाना सदर के एसएचओ हरगुरदेव सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने इन्हें बुधवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बलविंदर कुमार की अदालत में पेश करके तीन दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed