{"_id":"56f1407e4f1c1bb959f14d24","slug":"protest-march-fury-to-arrest-accused-family-obc-protest-abohar-ferozepur","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुराचार के आरोपी के परिजनों की गिरफ्तार के लिए रोष मार्च","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुराचार के आरोपी के परिजनों की गिरफ्तार के लिए रोष मार्च
अमर उजाला ब्यूरो/अबोहर (फिरोजपुर)
Updated Tue, 22 Mar 2016 06:24 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : file
गांव चननखेड़ा निवासी एक नाबालिग को भगाकर उससे दुराचार के आरोपी के परिजनों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मंगलवार को पिछड़ा वर्ग समाज (ओबीसी) की ओर से पुलिस के खिलाफ रोष मार्च निकाला गया।
आरोप है कि 18 फरवरी को चननखेड़ा निवासी वरिंद्र कुमार गांव की ही एक नाबालिग को अपने भाई बरजिंद्र कुमार व मां दया रानी के सहयोग से भगाकर ले गया था। 22 फरवरी को आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने किशोरी को भगाने का मामला दर्ज कर युवक व किशोरी को बरामद कर लिया। अब तक उसके भाई बरजिंद्र सिंह व उसकी मां दया रानी की गिरफ्तार नहीं हुई।
इसके रोषस्वरूप ओबीसी वर्ग के सदस्यों ने रोष मार्च निकालते हुए बस स्टैंड के सामने पहुंचकर धरना लगाया और पंजाब पुलिस व राजनेताआें के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डीएसपी वीर चंद, एसएचओ बलकार सिंह, सदर थाना प्रभारी रामेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 2 दिन का समय मांगा, जिस पर ओबीसी समाज के लोगों ने अपना धरना उठा दिया।