{"_id":"577be1d94f1c1b9d2f7f99a5","slug":"patwari-inspector-arrest-gambling-4-arrest-crime-firozpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआ खेलते पटवारी, बिजली बोर्ड के इंस्पेक्टर समेत चार काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जुआ खेलते पटवारी, बिजली बोर्ड के इंस्पेक्टर समेत चार काबू
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
Updated Tue, 05 Jul 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने मंगलवार देर शाम एक घर में छापामारी कर जुआ खेलते हुए एक पटवारी व बिजली बोर्ड के इंस्पेक्टर समेत चार लोगों को काबू किया है, जबकि बाकी के लोग वहां से भाग निकलने में कामयाब हो गए।
यहां पर बड़े स्तर पर जुआ खेला जाता है। पुलिस को यहां से दो लाख 59 हजार रुपये, 320 नई ताशें व दस मोबाइल फोन मिले हैं। आरोप है कि ये जुआ एक अकाली नेता की शह पर चल रहा था, लोगों की शिकायत पर पुलिस ने छापामारी की है।
डीएसपी विभोर शर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना पर छावनी की गवाल मंडी के पास ओम प्रकाश पठान के घर पर छापामारी की, तो वहां पर कई लोग जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखते ही कई लोग भाग निकले। पुलिस ने एक पटवारी, एक बिजली बोर्ड के इंस्पेक्टर, ओम प्रकाश पठान समेत चार लोगों को काबू किया है। घटनास्थल से दो लाख 59 हजार रुपये बरामद हुए हैं। इसके अलावा 320 नई ताशें व दस मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।