फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Pastor wife misdeed in Jalandhar

Jalandhar: जालंधर में पादरी की पत्नी के साथ गैंगरेप, सिर पर हाथ रखकर किया बेहोश, चार पर केस

Mon, 24 Feb 2025 02:17 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 02:17 PM IST
सार

फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले पास्टर की पत्नी ने बताया कि उसे जालंधर के पास्टर फैरिस मसीह से कुछ पैसे वापस लेने थे। इसी दाैरान आरोपी ने उसे बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
Pastor wife misdeed in Jalandhar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालंधर के थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस ने पादरी की पत्नी के साथ गैंगरेप करने वाले चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार श्री फतेहगढ़ साहिब के एक पादरी की पत्नी के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस को दिए गए बयान में फतेहगढ़ साहिब के रहने वाले पास्टर की पत्नी ने बताया कि वह ईसाई समाज से संबंध रखती हैं और अक्सर धार्मिक प्रचार के लिए पंजाब के विभिन्न जिलों में आती जाती रहती हैं। उनके साथ उनके पति और अन्य लोग भी होते हैं। जालंधर के पास्टर फैरिस मसीह उनके जानकार थे और उनके साथ वह जालंधर में प्रचार कर चुकी थी। जिसके चलते उनकी आपस में बातचीत होती थी। 
विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि फैरिस से उन्होंने पैसे लेने थे। उक्त पैसा लेने के लिए वह जालंधर आईं थी। उसी दौरान उनके साथ आरोपी ने उक्त वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बयानों में बताया कि जब वह फैरिस से मिलने के लिए जालंधर आई तो फैरिस ने आशीर्वाद के तौर पर उनके सिर पर हाथ रखा और वह बेहोश हो गईं। पीड़ित ने कहा कि जब वह होश में आईं तो उनका शरीर दुख रहा था जिससे उन्हें लगा कि उनके साथ कुछ गलत हुआ है। जिसके बाद मामला आगे बढ़ा तो पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने लंबी जांच के बाद ये मामला दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed