{"_id":"465e269f44a2f1add60173bb196dfa55","slug":"one-thousand-bribe-clerk-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार की रिश्वत लेता क्लर्क काबू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक हजार की रिश्वत लेता क्लर्क काबू
ब्यूरो, अमर उजाला/जालंध्ार
Updated Mon, 20 Jul 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
विजिलेंस विभाग की एक टीम ने सोमवार को एक हजार की रिश्वत लेते क्लर्क अमित
विज्ञापन
आनंद को काबू किया है। उसे डीसी दफ्तर के आठ नंबर कमरे से पकड़ा है।
क्लर्क पर जन्म सर्टिफिकेट की लेट एंट्री फाइल को क्लीयर करने के लिए रिश्वत मांगने का आरोप है। जगजीवन राम निवासी मिट्ठापुर ने एसएसपी विजिलेंस रुपिंदर सिंह को शिकायत दी थी कि उसने अपने बच्चों के जन्म सर्टिफिकेट की लेट एंट्री करवाने के लिए आवेदन किया था।
फाइल आगे डीसी कार्यालय में चली गई। वहां पर क्लर्क अमित उससे एक हजार की मांग करने लगा। एसएसपी विजिलेंस रुपिंदर सिंह ने इसकी कार्रवाई की जिम्मेदारी डीएसपी निर्मलजीत सिंह सहोता को दी। उन्होंने जांच टीम का गठन किया। जैसे ही क्लर्क अमित ने एक हजार रुपये रिश्वत ली तो विजिलेंस ने उसको काबू कर लिया। अमित पर पहले भी भ्रष्टाचार के कई आरोप लग चुके हैं।