{"_id":"65a6228faf7a1810ad0984d9","slug":"man-murdered-in-jalandhar-of-punjab-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: दोस्त को बचाने आगे आए युवक की चाकू लगने से मौत, आठ माह पहले दुबई से लौटा था मानव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar: दोस्त को बचाने आगे आए युवक की चाकू लगने से मौत, आठ माह पहले दुबई से लौटा था मानव
Tue, 16 Jan 2024 12:00 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 16 Jan 2024 12:00 PM IST
सार
मानव चार साल दुबई में काम करने के बाद आठ महीने पहले ही गांव आया था। आरोपियों का मानव के दोस्त हरदीप के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। इसी दुश्मनी के चलते सोमवार को हरदीप पर हमला किया गया था लेकिन मानव उसे बचाने आगे आ गया और चाकू उसे लग गया।
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के कस्बा फिल्लौर के गांव भारसिंहपुरा में एक रंजिश में दो भाइयों ने 25 वर्षीय दोस्त को चाकू मार दिया। अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। मृतक मानव (25) निवासी गांव भंडेरा चार बहनों का इकलौता भाई था और उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
जिस गांव में यह हत्या हुई है, यह आतंकी हरदीप सिंह निज्जर का गांव है। मानव चार साल दुबई में काम करने के बाद आठ महीने पहले ही गांव आया था। हत्या का आरोप दो भाइयों पर है। मिली जानकारी के अनुसार गांव भंडेरा निवासी मानव अपने दोस्त अमित के साथ सोमवार देर शाम अपने घर से कहीं घूमने निकला था। अमित और मानव दुबई में भी एक साथ ही काम करते थे। दोनों में काफी गहरी मित्रता थी। दोनों गांव भारसिंहपुरा में अपने दोस्त हरदीप कुमार से मिलने पहुंचे। वे हरदीप सिंह को साथ लेकर एक ही बाइक से गांव से बाहर जाने के लिए निकल गए।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि गांव भारसिंहपुरा के जसबीर और पवन ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। मानव और अमित के दोस्त हरदीप सिंह की दोनों आरोपी भाइयों के साथ बहस हुई। इतने में दोनों भाइयों ने गुस्से में आकर चाकू निकाल लिया। दोनों भाइयों ने हरदीप को मारने के लिए चाकू उठाया तो मानव बचाने को आगे आया। चाकू मानव को लग गया। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों भाइयों का हरदीप के साथ पहले भी विवाद हो चुका था। इसी दुश्मनी के चलते सोमवार को हमला किया गया।
विज्ञापन
मृतक मानव के परिवार ने पुलिस को बताया कि मानव को पहले भी फोन पर धमकियां मिल रही थीं। परिवार ने पुलिस से उक्त नंबर को ट्रेस करने का भी आग्रह किया है। घर का सारा खर्च मानव की कमाई से ही चलता था। पुलिस ने मानव के पारिवारिक सदस्यों के बयान दर्ज कर दोनों भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।