फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   KVK program coordinator of the e -mail hack

केवीके प्रोग्राम कोआर्डिनेटर की ई-मेल हैक

Mon, 21 Dec 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला Updated Mon, 21 Dec 2015 05:34 PM IST
विज्ञापन
KVK program coordinator of the e -mail hack
कृषि विज्ञान केंद्र के प्रोग्राम कोआर्डिनेटर डॉ. मनोज शर्मा की पर्सनल ई-मेल आईडी हैक हो गई है।
विज्ञापन


हैकर ने उनकी मेल से न केवल सूचनाएं चुराई हैं, बल्कि एक ई-मेल उनके तमाम कांटेक्ट को भी फारवर्ड कर दी है।

डॉ. शर्मा की पर्सनल ई-मेल से 19 दिसंबर को करीब 11 बजकर 11 मिनट पर एक मेल फारवर्ड हुआ, जिसे किसी हैकर ने हैक करके भेजा था। इसके बाद से डॉ. शर्मा को उस ईमेल के संदर्भ में फोन आने लगे।


वह ई-मेल डाक्यूमेंट सब्जेक्ट से भेजी गई थी और वह किसी खास क्लिक से ही दिखनी थी, जिसे क्लीयर करने के लिए डॉ. मनोज शर्मा से संपर्क होने लगा।

डा. मनोज शर्मा ने कहा कि उन्होंने कोई ऐसी ईमेल नहीं भेजी है। वह तो समय-समय पर होने वाले कार्यक्रम का मजमून विभाग और मीडिया कर्मियों को प्रेस रिलीज व फोटोग्राफ इत्यादि भेजते हैं। लेकिन इस मेल में ऐसा कुछ नहीं है।
विज्ञापन


वह तो लोगों के फोन के जवाब देते-देते थक गए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी आईडी हैक हो गई है। इसलिए कोई भी इस पर यकीन न करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed