फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   fraud Principal Commissioner of Income Tax department arrested

आयकर विभाग का फर्जी प्रिंसिपल कमिश्नर गिरफ्तार

Fri, 13 Nov 2015 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Fri, 13 Nov 2015 03:03 PM IST
विज्ञापन
fraud Principal Commissioner of Income Tax department arrested
दिल्ली के प्रिंसिपल इनकम टैक्स कमिश्नर के नाम पर लोगों को फोन कर पैसा ऐंठने वाले आरोपी को पुलिस ने काबू किया है। पुलिस की एक टीम ने आरोपी को हिमाचल प्रदेश के शिमला के गांव बलदियां से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपी ने शहर के कमल अस्पताल के चिकित्सक को फोन कर पैसे ऐंठे थे। एसीपी नार्थ अमनीत कौंडल व एसएचओ कुलवंत सिंह के अनुसार कमल अस्पताल के अकाउंटेंट मनोज निवासी भोगपुर ने पुलिस को बताया कि 2 नवंबर को अस्पताल की डॉ. कमल गुप्ता को एक व्यक्ति का फोन आया था।
विज्ञापन


फोन करने वाला खुद को दिल्ली का प्रधान इनकम टैक्स कमिश्नर राकेश सूरी बता रहा था। उसने डॉ. कमल शर्मा को अपने किसी जानकार का बैंक खाता नंबर देकर कहा कि वह उसके खाते में करीब 10 हजार जमा करवा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. कमल गुप्ता ने मनोज को किशनपुरा चौक स्थित पीएनबी बैंक में पैसे जमा करवाने के लिए दे दिए। मनोज का कहना है कि एक बार पैसे डलवाने के बाद उक्त व्यक्ति उसे बार-बार फोन करता रहा।

आरोपी के कहने पर उसने चार बार में करीब 40 हजार उसके बैंक खाते में जमा करवा दिए। शक होने पर उन्होंने खुद जांच की तो पता लगा कि दिल्ली में राकेश सूरी नाम के प्रधान इनकम टैक्स कमिश्नर ने कोई फोन नहीं किया था।


एसीपी कौंडल ने बताया कि इसके बाद मैनेजर से खाते में पड़ी नकदी फ्रीज करवा ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर की जांच शुरू की।

इसमें पता चला कि उक्त नंबर उत्तर प्रदेश से जारी हुआ है, जिसका पता फर्जी है। पुलिस ने कॉल डिटेल व लोकेशन ट्रेस के आधार पर आरोपी का पता किया।

आरोपी की पहचान राजिंदर निवासी मास्टर तारा सिंह नगर जालंधर के तौर पर हुई है। फोन लोकेशन पर पता चला कि आरोपी हिमाचल प्रदेश के शिमला में है।

आरोपी राजिंदर को गिरफ्तार करने के लिए हिमाचल विशेष टीम भेजी गई। वहां से उसको काबू कर लिया गया। राजिंदर के पास से उसका व एक अन्य व्यक्ति का पासपोर्ट भी मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed