{"_id":"64d1e3e98b9add9263013664","slug":"firing-in-kishanpura-lamma-pind-road-in-santokhpura-area-of-jalandhar-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar Crime: पुरानी रंजिश में देर रात फायरिंग, CCTV में दिखे आरोपी, पुलिस ने मौके से बरामद किए दो खोल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Jalandhar Crime: पुरानी रंजिश में देर रात फायरिंग, CCTV में दिखे आरोपी, पुलिस ने मौके से बरामद किए दो खोल
Tue, 08 Aug 2023 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:13 PM IST
सार
सीसीटीवी में सामने आया कि पहले रूबी पिस्तौल निकालता है और उसके बाद कपड़ा व्यापारी लक्ष्य अपनी पिस्तौल निकालकर लोड करता है। इसके बाद वह कैमरे से थोड़ा पीछे हो जाता है ताकि कैमरे में घटना कैद न हो।
विज्ञापन
जालंधर में फायरिंग के बाद जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विस्तार
जालंधर के संतोखपुरा एरिया में किशनपुरा-लम्मा पिंड रोड पर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे पुरानी रंजिश में एक पक्ष ने परिवार पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार ह गए। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। घटना की सूचना देने के एक घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित परिवार का कहना है कि अगर पुलिस समय पर आती तो आरोपियों को पकड़ा जा सकता था।
विज्ञापन
संतोखपुरा निवासी विशु साहनी और हर्ष साहनी ने आरोप लगाया कि देर रात करीब डेढ़ बजे उनका रिश्तेदार और बीएमएस फैशन का मालिक लक्ष्य वर्मा अपने साथ रूबी और प्रथम सहित तीन से चार अज्ञात व्यक्तियों को लेकर उनके घर आया। आते ही उसने उनके दरवाजे को तोड़ना शुरू कर दिया। जब वह बाहर आए तो आरोपियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी और भाग गए। ये पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Ludhiana Murder: प्रेम विवाह करने पर बहन को दी ऐसी निर्मम सजा... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान
विज्ञापन
सीसीटीवी में सामने आया कि पहले रूबी पिस्तौल निकालता है और उसके बाद कपड़ा व्यापारी लक्ष्य अपनी पिस्तौल निकालकर लोड करता है। इसके बाद वह कैमरे से थोड़ा पीछे हो जाता है ताकि कैमरे में घटना कैद न हो। इसके बाद कपड़ा व्यापारी लक्ष्य करीब पांच राउंड फायर करता है और घटना के बाद साथियों सहित मौके से फरार हो जाता है।
गोलियां घर की दीवारों में लगी। जांच के दौरान पुलिस ने गोलियों के दो खोल बरामद कर लिए हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना आठ की पुलिस ने कहा कि पीड़ित परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।