फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Postmortem Report of Woman murdered in Ludhiana update news in Hindi

Ludhiana Murder: प्रेम विवाह करने पर बहन को दी ऐसी निर्मम सजा... पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी रह गए हैरान

Tue, 08 Aug 2023 11:17 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Aug 2023 11:17 AM IST
सार

रवि और संदीप कौर 23 जून को घर से भाग गए थे और दोनों ने 29 जून को शादी कर ली। इसके बाद से संदीप का भाई आरोपी सूरज काफी गुस्से में था। शनिवार रात को रवि और संदीप कौर बाइक से घर के पास रुके ही थे कि पीछे हेलमेट पहने आरोपी सूरज ने फायरिंग कर दी। 

विज्ञापन
Postmortem Report of Woman murdered in Ludhiana update news in Hindi
मृतका संदीप कौर - फोटो : फाइल

विस्तार

प्रेम विवाह करने के लिए संदीप कौर को उसके भाई ने बेहद निर्ममता से मौत के घाट उतारा था। ताबड़तोड़ चलाई गोलियों में से संदीप कौर को चार गोलियां लगीं थी। इनमें से दो गोलियां उसके सिर और दो मुंह पर लगीं। चारों गोलियां आर-पार हो गईं थी, जिस कारण संदीप कौर की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


लुधियाना के पंजपीर रोड की कारपोरेशन कॉलोनी में एक युवक ने अपनी बहन को गोलियों से भून डाला था। युवती ने सवा महीने पहले भागकर शादी की थी, जिससे उसका भाई नाराज था। वहीं आरोपी ने अपने जीजा रवि कुमार पर भी फायरिंग की थी। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। अवैध हथियार से इस वारदात को अंजाम देकर आरोपी जब फरार हो रहा था तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया।  
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में खुलासा-बेहद पास से मारी गई थी गोलियां
सिविल अस्पताल में फोरेंसिक एक्सपर्ट डॉ. चरणकंवल, डॉ. हरप्रीत और डॉ. आदित्य पर आधारित एक बोर्ड ने संदीप कौर का पोस्टमार्टम किया। इसमें खुलासा हुआ कि चार गोलियां लगीं और चारों की चारों गोलियां नजदीक से मारी गई थीं। इस कारण चारों गोलियां आर-पार हो गईं। पोस्टमार्टम के बाद परिवार को शव सौंप दिया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच रवि के परिवार ने संदीप के शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: राहत: पंजाब में निचली अदालतों में ऑनलाइन पेश हो सकेंगे बुजुर्ग, सरकार मुहैया करवाएगी मोबाइल लिंक


आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपी सूरज को कड़ी सुरक्षा में सोमवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। अब पुलिस जांच करने में जुटी है कि आरोपी के पास इतनी भारी मात्रा में हथियार कहां से आए और गोली सिक्का कहां से आया। पुलिस आरोपी से लगातार यही पूछताछ करने में जुटी है कि उसने हथियार कब और किस व्यक्ति से खरीदें, गोलियां कहां से खरीदी और कब खरीदी। पुलिस आरोपी सूरज के जरिये हथियार सप्लाई करने वाले का पता लगाने में जुटी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है, जल्द ही आरोपी से कई बड़े खुलासे होने की संभावना है।

मालिक की बेटी से प्यार करने की चुकाई कीमत
एडीसीपी 3 शुभम अग्रवाल ने बताया कि रिशी नगर जैड ब्लाक में सोमा प्रापर्टी डीलर है, जहां पर रवि कुमार फाइनांस का काम करता था। इसी दौरान उसकी सोमा प्रापर्टी डीलर के मालिक भूपिंदर सिंह की बेटी संदीप कौर से दोस्ती हो गई। दोस्ती कब प्यार में बदल गई किसी को पता नहीं चला। रवि और संदीप कौर ने शादी करने का फैसला किया, लेकिन संदीप के परिवार वालों ने साफ मना कर दिया। इसके बाद 23 जून को दोनों घर से भाग गए और 29 जून को शादी कर ली। इसके बाद से आरोपी सूरज काफी गुस्से में था। 


शनिवार रात को रवि और उसकी पत्नी संदीप कौर बाइक से घर के पास रुके ही थे कि पीछे हेलमेट पहने आरोपी सूरज भी था। उसने दोनों को देखते ही ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली रवि के मुंह के पास लगी जबकि दूसरी कंधे के पास जा लगी। इसके बाद रवि ने घर के अंदर भागकर अपनी जान बचानी चाही। 

आरोपी सूरज भी घर के अंदर ही घुस गया। हेलमेट पहने अंदर घुसने के बाद आरोपी ने वहां भी ताबड़तोड़ गोलियां चलानी जारी रखी। इसी दौरान आगे संदीप कौर आ गई तो आरोपी ने उस पर करीब चार से पांच गोलियां चला दीं और बाहर निकल गया। जब रवि की मां ने शोर मचाया तो आरोपी ने कहा कि संदीप उसकी बहन है। उसने घर से भाग कर शादी कर परिवार की इज्जत खराब की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed