फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   dead body, dance artist, dead body found, railway track, jalandhar, punjab

रेलवे ट्रैक पर मिला भंगड़ा कलाकार का शव

Tue, 24 May 2016 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 24 May 2016 07:13 PM IST
विज्ञापन
dead body, dance artist, dead body found, railway track, jalandhar, punjab
शव - फोटो : डेमो फोटो
भंगड़ा कलाकार का शव मंगलवार सुबह अलावलपुर रेलवे ट्रैक पर मिला। मृतक की पहचान राहुल शर्मा (27) निवासी हरगोबिंद नगर धोगड़ी के रूप में हुई। युवक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन


जीआरपी पुलिस इस मामले को लेकर जांच में लगी हुई है। नीलम ने कहा कि उनका बेटा राहुल भंगड़ा का कलाकार था और शादी समारोह में काम करता था। सोमवार शाम साढ़े चार  बजे वह घर से गया और रात 12 बजे उसकी मोटरसाइकिल उसका एक दोस्त देकर गया था। राहुल के दोस्त ने कहा था कि कुछ युवक उसे गाड़ी में बैठाकर ले गए।
विज्ञापन


नीलम ने कहा कि मंगलवार को पुलिस ने सूचना दी कि उनके बेटे का शव अलावलपुर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला है। नीलम का आरोप है उनके बेटे की हत्या करके शव को ट्रैक पर फेंका गया है। मृतक युवक के परिजनों ने चार लोगों पर शक जाहिर किया है। जीआरपी के थाना प्रभारी धर्मेंद्र कल्याण ने कहा कि पुलिस मामले की जांच में लगी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed