{"_id":"57668e744f1c1b686611b8a7","slug":"arrest-snatcher-arrested-chain-snatching-woman-chain-jalandhar-crime-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की चेन झपटने वाला एक स्नैचर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की चेन झपटने वाला एक स्नैचर गिरफ्तार
Updated Sun, 19 Jun 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
स्नैिचिंग
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना पांच की पुलिस ने कोलकाता से आई एक महिला की चेन झपटने वाले स्नैचर को काबू कर लिया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बस्ती शेख के चाय आम मोहल्ले के रहने वाले विकास सहोता उर्फ वासू के तौर पर हुई है। वहीं उसका साथी सुक्खा चटकई फरार है।
थाना पांच के एसएचओ जीवन सिंह ने कहा कि 16 जून को कोलकाता से दो महिलाएं टेवा दिखाने के लिए बस्ती गुजा राकेश पंडित के पास आई थी। इस दौरान रास्ते में बाइक सवार दो स्नैचर महिला की चेन झपट फरार हो गए थे। जीवन सिंह ने कहा कि वारदात के बाद इलाके में कमिश्नरेट पुलिस की ओर से लगाए गए जब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें चोरों की बाइक का नंबर कैद हो गया था।
जांच में पता लगा कि बाइक चाय आम मोहल्ले के राहुल आर्य भगत की है, जो 15 जून को चोरी हुई थी। जब ध्यान से फुटेज को खंगाला तो पता लगा कि स्नैचर राहुल का पड़ोसी है। स्नैचरों ने पहले राहुल की बाइक चोरी की और फिर उस पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
एसएचओ जीवन सिंह ने कहा कि इसके बाद दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर विकास को उसके घर से काबू कर लिया गया। वहीं सुक्खा घर पर ताला लगाकर फरार हो गया है। विकास और सुक्खा के खिलाफ पहले से चोरी और झपटमारी के केस दर्ज हैं। दोनों जमानत पर जेल से आए हुए थे।