फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   arrest, murder case, two accused arrested, varun murder case, jalandhar, punjab

वरुण की हत्या के आरोप में दो नशेड़ी दोस्त गिरफ्तार

Tue, 11 Oct 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Tue, 11 Oct 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
arrest, murder case, two accused arrested, varun murder case, jalandhar, punjab
गिरफ्तार - फोटो : demo pic
कमिश्नरेट पुलिस ने वरुण अरोड़ा के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए उसके दो नशेड़ी दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या की वजह लूट का इरादा मानी जा रही है। उसके दोस्तों ने लूट की नीयत से वरुण को फोन कर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर शव को खेतों में फेंक दिया था। आरोपियों की पहचान शिव प्रकाश और साहिल दोनों निवासी गढ़ा के रूप में हुई है। वहीं हत्या का मास्टरमाइंड अतुल और एक अन्य साथी साहिल अभी फरार है।
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने मंगलवार को प्रेसवार्ता कर कहा कि बीती सोमवार सुबह एक युवक की लाश खेतों में पड़ी मिली थी, जिसकी पहचान वरुण अरोड़ा निवासी हाउसिंग बोर्ड अर्बन स्टेट के रूप में हुई थी। पुलिस को दिए बयान में पारिवारिक सदस्यों ने कहा था कि वरुण की फोन पर किसी से बहस हुई थी और वह सिगरेट लेने के बहाने घर से चला गया था। उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब मोबाइल नंबर की काल डिटेल निकलवाई तो वह नंबर शिवराज नाम के मजदूर का निकला, जो 25 अगस्त को चोरी हो गया था।
विज्ञापन


शक के आधार पर शिवराज ने कहा कि उसे लगता है कि फैक्टरी में काम करने वाले अतुल ने फोन चुराया है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वरुण अरोड़ा कुछ माह पहले अतुल, शिव प्रकाश और साहिल से मिलकर नशा करता था, जिसका कुछ रुपयों का लेनदेन बाकी था। पुलिस ने आरोपी शिव प्रकाश और साहिल को राउंडअप कर जब पूछताछ की तो उन्होंने वरुण की हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें विश्वास था कि वरुण की नई शादी हुई है। उसके पास काफी रुपये होंगे, इसलिए उन्होंने वरुण को बंदी बनाकर घर में लूट की योजना बनाई थी। लेकिन जब वरुण को इस योजना के लिये बाहर बुलाया गया तो वह बहसबाजी करने लगा, जिस वजह से विवाद काफी बढ़ गया और उन्हें वरुण की हत्या करनी पड़ी।


इस कत्ल का मास्टरमाइंड अतुल निवासी गढ़ा और एक अन्य साथी साहिल भी इस हत्या का आरोपी है। उनकी तलाश में पुलिस पार्टी छापामारी कर रही है। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला के अलावा डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसी (पी) विवेकशील सोनी, एडीसी (पी) अमरीक सिंह पवार, एसीपी  हरजिंद्र सिंह, एसीपी डॉ. मुकेश और इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed