फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   पौते ने ली दादा की जान

पौते ने ली दादा की जान

Mon, 26 Jun 2017 09:59 PM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
पौते ने ली दादा की जान
मामूली कहासुनी में पोते ने दादा की जान ली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुक्तसर।
खेतों में काम करते समय मामूली कहासुनी के बाद एक युवक ने कस्सी से वार कर अपने दादा की जान ले ली। जानकारी के अनुसार गांव गुरुसर निवासी करीब गुरांदित्ता सिंह (70) अपने पोते सतवंत सिंह (23) के साथ सोमवार सुबह अपने खेतों में काम कर रहा था। करीब साढ़े दस बजे दादा-पोते के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। इसी दौरान सतवंत भड़क गया और उसने कस्सी से दादा पर वार करने शुरू कर दिए। इससे गुरांदित्ता सिंह घायल हो गया। आस-पास के खेतों में काम कर रहे लोगों को पता लगने पर उन्होंने उनके परिजनों को सूचना दी। इसके बाद गंभीर जख्मी गुरांदित्ता को गिद्दड़बाहा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बठिंडा रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान शाम को गुरांदित्ता सिंह ने दम तोड़ दिया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी सतवंत मानसिक तौर पर परेशान रहता है। इस संबंध में थाना गिद्दड़बाहा प्रभारी बलजीत सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed