फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   दहेज के खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला

दहेज के खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला

Thu, 02 May 2019 09:55 PM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 09:55 PM IST
विज्ञापन
दहेज के खातिर ससुरालियों ने विवाहिता को जलाकर मार डाला
जलालाबाद (फिरोजपुर)। ससुरालवालों ने दहेज के लिए विवाहिता पर डीजल छिड़कर आग लगा दी। इस कारण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतका के पिता अमृत सिंह के बयान पर पति, सास और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मृतका के पिता अमृत सिंह ने पुलिस को बताया कि पांच साल पहले बेटी निर्मलप्रीत कौर की बलविंदर सिंह वासी नुकेरियां के साथ अदालत में शादी करवाई थी। शादी के समय उन्होंने अपनी हैसियत से अधिक दान-दहेज दिया था लेकिन उसके ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए अक्सर परेशान करते रहते थे। उनकी लड़की ने एएनएम का कोर्स किया हुआ था। शादी के एक साल बाद दोनों में झगड़े होने लगे। उसके बाद ससुराल वाले उसे दहेज लाने के लिए कहने लगे। उसने अपने मायके वालों से दहेज लेकर आने से साफ मना कर दिया और अपने ससुराल वालों को कहा कि उसने 5 सालों का कोर्स किया हुआ है। ससुराल वाले उसे सरकारी नौकरी लगवा दे तो उनकी समस्या हल हो जाएगी।
विज्ञापन

लड़की के परिजनों ने बताया कि डेढ़ साल पहले निर्मलप्रीत को बच्चा होने वाला था लेकिन उसकी सास और पति ने उसके पेट में लात मारी। इस कारण बच्चा उसका पेट में मर गया। इसके बाद उन्होंने बठिंडा में जाकर उसका गर्भपात करवाया। अब उसका एक साढ़े तीन साल का बच्चा भी है। बुधवार को करीब तीन बजे उसे पूर्व सरपंच गुरमीत सिंह का फोन आया कि उसकी लड़की निर्मलप्रीत कौर की आग से जलकर मौत हो गई है। लड़की के परिजनों ने बताया कि उसके पति बलविंदर सिंह सास सुमित्रा उर्फ मीतो व ससुर कुंदन सिंह ने डीजल छिड़कर उनकी लड़की को जलाया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के पिता अमृत सिंह के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पति बलविंदर सिंह, सास सुमित्रा उर्फ मीतो व ससुर कुंदन वासी मुकेरियां के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed